{"_id":"5a1dbba84f1c1b7a548bff32","slug":"41511898024-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- आरोपियों को किया अदालत में पेश, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- आरोपियों को किया अदालत में पेश, जेल भेजा
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों से बरामद किए 59 मोबाइल और दो लैपटॉप
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़।
थाना नारायणगढ़ क्षेत्र में गत दिवस हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 59 मोबाइल और दो लैपटॉप बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने इस संबंध में पांच आरोपियों को दबोचा है, जिनमें से तीन नाबालिग हैं। शेष दो आरोपियों की पहचान देवेंद्र कुमार उर्फ नोनी और शुभम के रूप में हुई है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेजा गया है।
ज्ञात रहे कि नारायणगढ़ के महेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 26-27 नवंबर की रात को उसकी दुकान से शटर तोड़कर दो लैपटॉप, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और नकदी चोरी की गई है। उन्होंने बताया कि एटीएम कार्ड के माध्यम से लगभग 71000 रुपये निकलवा लिये थे। इस शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी देवेंद्र कुमार उर्फ नोनी व शुभम को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 59 मोबाइल, दो लैपटॉप और 72500 नकदी बरामद कर ली है।
चोरों ने रात के समय एक एटीएम से 71000 रुपये निकाल लिए थे। पकड़े गए आरोपियों से पता चला कि चोरी में पांच लोग शामिल थे। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि यह चोरी तीन नाबालिग आरोपियों ने की थी इसके बाद चोरी किया हुआ सामान और पैसा आपस में बांट लिया था। दोनों आरोपियों को न्यायालय मे पेश किया गया, जहां से आरोपियों को जेल भेजा गया है।