फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - सुल्लर नंदीशाला में मिल रही थी लापरवाही की शिकाय

- सुल्लर नंदीशाला में मिल रही थी लापरवाही की शिकाय

Tue, 28 Nov 2017 01:22 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
- सुल्लर नंदीशाला में मिल रही थी लापरवाही की शिकाय
रामबिलास शर्मा ने नंदीशाला का किया औचक निरीक्षण, पशु चिकित्सक और बीडीओ सस्पेंड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
टंगैल नंदीशाला के बाद अब गांव सुल्लर में बनी नंदीशाला में प्रशासनिक लापरवाही सामने आ रही है। यहां एक के बाद एक कई पशुओं की मौत हो चुकी है। मामले की जानकारी पर सोमवार को अंबाला सिटी पहुंचे शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा नंदीशाला के औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। यहां उन्हें कई खामियां मिलीं तो मौके पर ही उन्होंने नंदीशाला के पशु चिकित्सक और बीडीओ को सस्पेंड करने के निर्देश जारी कर दिए। इस दौरान शिक्षामंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को फोन पर भी खूब खरीखोटी सुनाई और चेताया कि वह खुद गोभक्त हैं, उनके घर में 11 गाय हैं और प्रदेश की सरकार गोपालों की सरकार है। रामबिलास शर्मा ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी भी दी। निरीक्षण के दौरान उन्हें यहां काफी अव्यवस्थाएं भी मिलीं। बता दें कि सुल्लर स्थित नंदीशाला में बीते चार महीनों में 100 से भी अधिक पशु दम तोड़ चुके हैं और यहीं स्थिति टंगैल नंदीशाला की भी है, जहां अब तक 102 पशुओं की मौत हो चुकी है। उधर, मौके पर मौजूद विधायक असीम गोयल ने भी माना कि नंदीशाला में कई अव्यवस्थाएं थीं जिनमें सुधार की गुंजाइश है। उन्होंने कहा कि गोमाता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी और इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed