{"_id":"5a11d97f4f1c1bd0408b7b25","slug":"41511119231-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमानीदार चाकू सहित पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमानीदार चाकू सहित पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाकू के साथ पकड़ा गया युवक, चोरी की वारदातें सुलझी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
सीआईए वन पुलिस ने अंबाला शहर के मीरा चौक पर गश्त के दौरान एक युवक को चाकू सहित काबू किया है। युवक से हुई पूछताछ में उसने उस युवक का नाम भी बता दिया, जिससे वह यह चाकू खरीदकर लाया था। पूछताछ के दौरान चोरी की वारदातों को कबूला है, जबकि उनकी निशानदेही पर नकदी भी बरामद की है।
जानकारी मुताबिक सीआईए वन पुलिस दल की टीम ने नाका लगाया हुआ था और आने वाले संदिग्धों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस की टीम को एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने युवक को रोककर चेकिंग की तो उनके पास से कमानीदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान शहर निवासी रमन उर्फ रिंकू के रूप में हुई। आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि वह शहर की कलालमाजरी स्थित ज्ञान सागर से यह चाकू खरीद कर लाया है। इसके बाद पुलिस टीम ने दूसरे आरोपी को भी काबू कर लिया और आरोपियों को थाने ले गए। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कुरबानपुर स्थित एक धार्मिक स्थल के दानपात्र से नकदी चोरी की थी। पुलिस ने दोनों से नकदी बरामद कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।