{"_id":"5978e5034f1c1b1a348b476e","slug":"41501095171-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु क्रूरता पर दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु क्रूरता पर दो गिरफ्तार
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। थाना महेशनगर पुलिस ने पशुक्रूरता के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जसमेर सिंह व अंग्रेज सिंह निवासी शंभू पटियाला के रूप में हुई है। पुलिस ने गांव खुड्डाकलां क्षेत्र में नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान एक ट्रैक्टर को चेक किया, तो पाया कि उसमें पशु ठूंस ठूंसकर भरे हुए हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली से 13 भैंसों व 07 कटड़ों को मुक्त कराया। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
दहेज हत्या का मामला दर्ज
अंबाला। थाना सदर अंबाला ने शिकायत के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता राम शरण निवासी गांव रामपुर थाना साहा जिला अंबाला ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी कुलदीप सिंह निवासी गांव बालछप्पर थाना छप्पर जिला यमुनानगर वर्तमान पता गांव नसीरपुर थाना सदर अंबाला जिला अंबाला, नरेश कुमार व आरोपित महिला निवासी गांव नसीरपुर थाना सदर अंबाला ने गांव नसीरपुर में उसकी साली को अधिक दहेज के लिए प्रताड़ित किया। इसी से तंग आकर 25 जुलाई 2017 को अपने घर में उसकी साली ने स्वयं को फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।