{"_id":"69c2f948e5db0b998001dbac","slug":"400-connections-permanently-disconnected-to-recover-rs-275-crore-ambala-news-c-36-1-amb1002-160319-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 2.75 करोड़ की वसूली के लिए 400 कनेक्शन स्थायी रूप से काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 2.75 करोड़ की वसूली के लिए 400 कनेक्शन स्थायी रूप से काटे
विज्ञापन
- अधीक्षण अभियंता ने बिजली दरबार में दी शिकायत, नहीं आई एक भी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के बलदेव नगर स्थित कार्यालय में मंगलवार को बिजली दरबार लगा। विभाग के अधीक्षण अभियंता वीके गोयल ने लोगाें की शिकायतें सुनीं। दो घंटे की अदालत में एक भी फरियादी न आने से अधिकारियों को लौटना पड़ा। हालांकि विभाग ने बकाया राशि और बिजली सुधार से जुड़े कई महत्वपूर्ण आंतरिक मुद्दों का निपटारा किया।
बैठक के दौरान एसई वीके गोयल ने बताया कि विभाग ने उन उपभोक्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है जिनके बिल लंबे समय से लंबित थे। विभाग ने 400 कनेक्शन स्थायी रूप से काट दिए गए हैं। ये वे उपभोक्ता थे जिन पर 50,000 रुपये से अधिक का बकाया था। यह राशि 2 करोड़ 75 लाख रुपये बनती है।
1400 कनेक्शन अस्थायी रूप से काटे
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने लगभग 5 से 6 करोड़ रुपये की बकाया राशि की वसूली के लिए 1400 उपभोक्ताओं के भी कनेक्शन काटे हैं। हालांकि यह कनेक्शन अस्थाई रूप से काटे गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसे उपभोक्ताओं को समय पर बिल भरने के लिए प्रेरित किया जा सके। एसई गोयल ने बताया कि बिजली चोरी करने वालों पर विभाग की पैनी नजर है।
विज्ञापन
सौर ऊर्जा का करें प्रयोग
उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि मध्यम आय वर्ग के परिवारों के लिए राहत की खबर है। जिन परिवारों की सालाना आय 1.80 लाख से 3 लाख रुपये के बीच है, उन्हें सरकार की ओर से सोलर सिस्टम लगवाने पर भारी सब्सिडी प्रदान की जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाकर अपने बिजली बिलों में कटौती करें और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाएं।