फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   40 people committed suicide in the district in six months, suicide note found from five

छह माह में 40 लोगों ने की जिले में आत्महत्या, पांच से मिला सुसाइड नोट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
40 people committed suicide in the district in six months, suicide note found from five
अंबाला सिटी। जिले में पिछले छह माह में आत्महत्या के मामलों में वृद्धि हुई है। किसी ने जहर खाया तो किसी ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इतना ही नहीं कई ने नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो 6 माह की अवधि में 40 आत्महत्या के मामले सामने आए। जिन्होंने किसी न किसी कारण से तंग आकर अपनी जान दे दी। एक ने खुद को गोली मार ली। इन घटनाओं में पांच केस ऐसे मिले जिन्होंने सुसाइड नोट छोड़ा।
विज्ञापन

इन बढ़ते ही मामलों को रोकने के लिए मनोवैज्ञानिक डॉ. कुलदीप सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ऐसे लोग गुमसुम रहने लगते हैं। पारिवारिक कलह में भी ऐसा ही होता है। इतना ही नहीं बेरोजगारी भी इसका एक कारण हो रहा है। ऐसे लोगों को सलाहकार की आवश्यकता होती है। मनोरोग विशेषज्ञ तो केवल दवा दे सकता है। सहानुभूति और हौसला अफजाई से ऐसी घटनाएं रोकी जा सकती हैं। मनोरोग विशेषज्ञों की राय है कि ऐसे लोगों से अपनापन जताकर उन्हें बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

चर्चित मामले एक नजर में
- सुल्लर के हैप्पी सिंह ने संदिग्धावस्था में फंदा लगाया।
- कैदी विजय पाल उर्फ पप्पू ने केंद्रीय कारागार के बाथरूम में फंदा लगाया।
- साहा के विरेंद्र उर्फ कालू ने घर में फंदा लगाया।
- कैथल के नवीन ने सुल्तानपुर में किराए के घर में फांसी ली।
- जनरैल सिंह नहान रोड पर ड्रेन में कूदा।
- सुल्तान सिंह ने नशामुक्ति केंद्र के बाथरूम में फंदा लगाया।
- कल्पना चावला पॉलीटेक्निक कॉलेज के होस्टल में छात्रा ने फंदा लगाया।
- न्यू टैगोर गार्डन के किशोर ने जहरीला पदार्थ खाया।
- न्यू कॉलोनी के लोकेेश ने घर में फंदा लगाया।
- कलाल माजरी के विपिन कुमार ने जनसुई हैड के छलांग लगाई।
- डेहा बस्ती के राधाकिशन ने घर में फंदा।
- नन्यौला में राजेश ने फांसी।
- उप्र के अनूप कुमार ने कैंट नागरिक अस्पताल में फंदा लगाया।
- निशांत बाग के गौरव ने घर में फंदा लगाकर।
- मोहड़ा के गुरमीत सिंह ने मिल में लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी कनपटी पर गोली मारी।
- बराड़ा की दुर्गाकालोनी में संजीव कुमार ने जहरीला पदार्थ खाया।
आत्महत्या के लिए उकसाने के केस
- कैंट की सुनीता ने पति की मौत के लिए देनदारों पर केस दर्ज कराया।
- पतरेहड़ी में व्यक्ति की आत्महत्या में धारा 306 में कार्रवाई।
- साहा थानाक्षेत्र में आत्महत्या में उकसाने के आरोप लगाए गए।
दहेज हत्या का केस
- काकरू में फंदा लगाकर नवविवाहिता की मौत में मायके वालों ने पति सास पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed