फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   40 employees of corporation infected, office will remain closed for people for two days

निगम के 40 कर्मचारी संक्रमित, लोगों के लिए कार्यालय दो दिन रहेगा बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
40 employees of corporation infected, office will remain closed for people for two days
ंबाला शहर स्थित नगर निगम कार्यालय में पसरा सन्नाटा। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। नगर निगम के करीब 40 कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद निगम कार्यालय में दो दिन के लिए पब्लिक डीलिंग बंद कर दी गई है। बुधवार को एकाएक बंद किए गए कार्यालय से लोगों को परेशानी हुई। कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए निगम कार्यालय में किसी को भी जाने की इजाजत नहीं दी गई। इस कारण लोगों को कार्यालय के गेट से लौटाया गया। इस दौरान कई लोगों ने अपना जरूरी काम करवाने की बात भी कही, मगर कर्मचारियों ने बिना काम हुए उन्हें वापस भेज दिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर, लोगों का कहना है कि कोरोना के बचाव के लिए यह सही निर्णय है, लेकिन इस कारण उनके काम प्रभावित हो रहे हैं। बता दें कि दो दिन पूर्व नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद निगम के कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे। इनमें करीब 40 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जो कर्मचारी बच गए थे, उनके बुधवार को सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

आधार कार्ड से जुड़ा काम था : बबीता
बबीता रानी ने बताया कि उनका नगर निगम में आधार कार्ड से जुड़ा जरूरी काम था। वे निगम कार्यालय में आए थे, मगर यहां आकर पता चला कि अधिकतर कर्मचारी कोरोना से संक्रमित मिले हैं। इस कारण कार्यालय दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णय सही पर होगी परेशानी : रमेशो
रमेशो देवी का कहना है कि यह सही निर्णय लिया गया है, मगर अब दो दिनों के लिए नगर निगम कार्यालय बंद रहेगा, फिर शनिवार और रविवार आ जाएगा। वे कच्ची छत से जुड़ी योजना का पता करने के लिए कार्यालय में आई थी, वह काम अधूरा रह गया है।
मुश्किल से समय निकाल आई थी : कविता
कविता रानी ने बताया कि वह मम्मी का मृत्यु प्रमाणपत्र लेने के लिए निगम कार्यालय आई थी। वहां मौजूद होमगार्ड ने बताया कि कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इस कारण कार्यालय बंद कर दिया गया है। बड़ी मुश्किल से समय निकाल कर आई थी।
पता नहीं अब कार्यालय कब खुलेगा : रचना
रचना का कहना है कि एक साथ इतने कर्मचारी संक्रमित मिले हैं तो निगम कार्यालय तो बंद करना ही था। इस कारण मेरा पेंशन से जुड़ा काम अधूरा रह गया जोकि जरूरी करना था। अब नगर निगम कार्यालय खुलने पर ही काम होगा। देखते हैं, कार्यालय कब तक खुलता है।

निगम में बहुत से कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। कोरोना का आगे फैलाव न हो, इस कारण नगर निगम कार्यालय को दो दिन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
-अमन ढांडा, डीएमसी, अंबाला श्हार।

अंबाला शहर स्थित नगर निगम कार्यालय के मेट गेट पर तैनात पुलिस कर्मी

अंबाला शहर स्थित नगर निगम कार्यालय के मेट गेट पर तैनात पुलिस कर्मी- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed