फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   38 special trains will become Humsafar on Diwali and Chhath Puja

Ambala News: दीपावली और छठ पूजा पर 38 विशेष ट्रेनें बनेंगी हमसफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
38 special trains will become Humsafar on Diwali and Chhath Puja
विशेष ट्रेनों के संचालन के दौरान अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के यूटीएस काउंटर पर आराम करते यात्री।
अंबाला। दीपावली और छठ पर्व सहित अन्य त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने 8 विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है, वहीं 30 विशेष ट्रेनों की समय अवधि में भी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे कि यात्रियों को कंफर्म टिकट के सहारे इन विशेष ट्रेनों में सफर करने का मौका मिल सके।
विज्ञापन

रेलवे ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर भीड़भाड़ वाले रेल मार्गाें को पहले ही चिह्नित कर लिया था। इसमें नई दिल्ली से कटरा, वाराणसी, फिराजेपुर, पटना, कोलकाता, बरौनी, सहरसा, गोरखपुर, छपरा, धनबाद, कटिहार, मुंबई सहित मध्यप्रदेश के डॉ आंबेडकर नगर तक ट्रेनों के संचालन की अनुमति प्रदान की गई है।
विज्ञापन

समय अवधि में बढ़ोतरी
ट्रेन नंबर 04075 नई दिल्ली-कटरा का संचालन 17 नवंबर तक किया जाएगा। इसी कड़ी में 04076 कटरा-नई दिल्ली 18 नवंबर तक, 04624 कटरा-वाराणसी 17 नवंबर, 04623 वाराणसी-कटरा 19 नवंबर तक, 04678 फिरोजपुर कैंट-पटना 13 नवंबर तक, 04677 पटना-फिरोजपुर कैंट 14 नवंबर तक, 04553 व 54 सहारनपुर-अंबाला कैंट-सहारनपुर 30 नवंबर तक, 04682 व 81 जम्मूतवी-कोलकाता-जम्मूतवी 14 नवंबर तक, 04646 जम्मूतवी-बरौनी 14 नवंबर तक, 04645 बरौनी-जम्मूतवी 15 नवंबर तक, 04526 सरहिंद-सहरसा 18 नवंबर तक, 04525 सहरसा-सरहिंद 19 नवंबर तक, 05005 गोरखपुर-अमृतसर 27 नवंबर तक, 05006 अमृतसर-गोरखपुर 28 नवंबर तक, 05049 छपरा-अमृतसर 29 नवंबर तक, 05050 अमृतसर-छपरा 30 नवंबर तक, 05734 कटिहार-अमृतसर 28 नवंबर, 05733 अमृतसर-कटिहार 30 नवंबर तक, 05736 कटिहार-अमृतसर 27 नवंबर तक, 05735 अमृतसर-कटिहार 29 नवंबर तक, 05193 छपरा-उधमपुर 23 नवंबर तक, 05194 उधमपुर-छपरा 25 नवंबर तक, 03309 धनबाद-जम्मूतवी 26 नवंबर तक, 03310 जम्मूतवी-धनबाद 27 नवंबर तक, 09321 डॉ आंबेडकर नगर-कटरा 30 नवंबर तक, 09322 कटरा-डॉ आंबेडकर नगर एक दिसंबर तक, 9097 ब्रांदा टर्मिनस-कटरा 29 दिसंबर तक, 09098 कटरा-ब्रांदा टर्मिनस 31 दिसंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 अक्तूबर से चलेंगी विशेष ट्रेनें
रेलवे ने 8 विशेष ट्रेनों के संचालन को लेकर भी कार्रवाई शुरु कर दी है और इन ट्रेनों में आरक्षण की सुविधा भी प्रदान कर दी गई है, जिससे कि यात्री समय रहते इन ट्रेनों में कंफर्म सीट की बुकिंग करवा सकें। रेलवे ने ट्रेन नंबर 04530 बठिंडा-वाराणसी के संचालन का फैसला किया है जोकि 25 अक्तूबर से 15 नवंबर तक चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04529 वाराणसी-बठिंडा 26 अक्तूबर से 16 नवंबर, 04518 चंडीगढ़-गोरखपुर 24 अक्तूबर से 14 नवंबर, 04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ 25 अक्तूबर से 15 नवंबर, 04211 वाराणसी-चंडीगढ़ 26 अक्तूबर से 16 नवंबर तक, 04212 चंडीगढ़-वाराणसी 27 अक्तूबर से 17 नवंबर, 05565 सहरसा-सरहिंद 14 नवंबर से 26 दिसंबर, 05566 सरहिंद-सहरसा 16 नवंबर से 28 दिसंबर तक चलेगी।
अधिकारी करेंगे निगरानी
रेलवे ने किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए इस बार त्योहारों के दौरान चाक-चौबंद व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत अंबाला मंडल के अधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई गई है जोकि स्टेशन पर निगरानी करेंगे। इसके अलावा जीआरपी व आरपीएफ को भी पूरी तरह सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो।

वर्जन
त्योहारों के दिनों में रेलवे की पूरी कोशिश रहती है कि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसलिए विशेष ट्रेनों के संचालन को लेकर लगातार निर्देश मिल रहे हैं। लगभग 38 ऐसी विशेष ट्रेनें हैं जो भीड़भाड़ वाले रेल मार्गाें पर चलाई गई हैं। इन ट्रेनों की जानकारी रेलवे स्टेशन और वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed