फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   3.65 quintals of doda poppy recovered from a truck going from Jharkhand to Punjab

Ambala News: झारखंड से पंजाब जा रहे ट्रक से 3.65 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
3.65 quintals of doda poppy recovered from a truck going from Jharkhand to Punjab
अंबाला। अंबाला पुलिस ने झारखंड से पंजाब जा रहे ट्रक से 3.65 डोडा चूरा पोस्त की 28 बोरियां बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 10 दिन के रिमांड पर लिया है। सीआईए-1 की टीम ने आरोपी को गुप्ता सूचना के आधार पर मुलाना टी-प्वाइंट के बाद से दबोचा था। आरोपी की पहचान पंजाब के मोहाली निवासी जसबीर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि सीआईए-1 पुलिस को आठ नवंबर 2023 को सूचना मिली थी कि एक ट्रक चालक भारी मात्रा में डोडा चूरा पोस्त ट्रक में भरकर ग्राहकों को सप्लाई करने के लिए यमुनानगर से मुलाना होते हुए पंजाब की ओर जाएगा। ऐसे में पुलिस ने मुलाना टी-प्वाइंट के बाद नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद एक ट्रक आया तो उन्हें उसकी जांच के दौरान भारी मात्रा में डोडा पोस्त 28 बोरियों में भरा हुआ मिला। इस पर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रिमांड में ये पता लगाया जाएगा कि आखिर कब से ये तस्करी चल रही थी। उन्होंने बताया कि अभी तक वर्ष 2023 में एनडीपीएस के कुल 153 मामले दर्ज किये जा चुके हैं और 275 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed