फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   350 Sahaj Paath will start in Gurdwara Shishganj Sahib

Ambala News: गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में शुरू होंगे 350 सहज पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
350 Sahaj Paath will start in Gurdwara Shishganj Sahib
अंबाला सिटी। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, भाई सतिदास, भाई मतिदास और भाई दयाला के 350 वें शहीदी पर्व के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गुरुद्वारा मंजी साहिब के हेड ग्रंथी सतनाम सिंह ने बताया कि एचएसजीएमसी व संगत के सहयोग से 350 वें शहीदी पर्व को बड़े स्तर पर मनाने के लिए 350 सहज पाठ संगत की ओर से किए जाने हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार को गुरुद्वारा श्री शीशगंज साहिब में समागम दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक किया जाएगा। इस समागम में जो कोई भी सहज पाठ में अपनी सेवा देना चाहता है, वह गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस दौरान संगत को सहज पाठ करने के लिए पोथियां वितरित की जाएंगी। इसके साथ ही जल्द ही 51 अखंड पाठ साहिब की लड़ी भी आरंभ की जाएगी। साथ ही हर सप्ताह शहर के अलग-अलग गुरुद्वारा साहिब में समागम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, अंबाला शहर, कैंट व नजदीकी गांवों के पांच गुरुद्वारा साहिब में समागम मनाए जाएंगे व नगर कीर्तन निकाले जाएंगे। श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सेवा समिति के प्रधान टीपी सिंह ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब ने मानवता की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। उन्होंने बताया कि श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सेवा सोसायटी की तरफ से गुरमत प्रचार लहर के तहत गुरमत समागम के दौरान होने वाले गुरमत मुकाबलों में भाग लेने वाले बच्चों को स्मृति चिह्न के बजाय गुरबाणी की पंक्ति लिखी तस्वीरों से सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed