फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   34 people got burnt while burning firecrackers

Ambala News: पटाखें जलाते 34 लोग झुलसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
34 people got burnt while burning firecrackers
अंबाला सिटी। दिवाली की रात जिलाभर में पटाखे चलाते हुए 34 लोग झुलसे। इसमें अंबाला छावनी में 23 और अंबाला सिटी में 11 लोग झुलसे। इन मरीजों में कोई गंभीर नहीं था। सभी को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इन मरीजों में इसमें पांच वर्ष के बच्चे से लेकर बुजुर्ग व महिलाएं भी शामिल थी।
विज्ञापन

दिवाली की पूरी रात ट्रामा सेंटर में भीड़ नजर आई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी चिकित्सकों की र्यूटी लगाई गई थी। इसके साथ ही पट्टियां और अन्य दवाइयां भी पहले से ही तैयार की गई थी। बलदेव नगर निवासी 39 वर्षीय अमित शर्मा का हाथ झुलसा। इसी तरह 29 वर्षीय इकतार का हाथ, मंजी साहिब निवासी 18 वर्षीय शेर सिंह के पैर, प्रेम नगर निवासी सात वर्षीय सत्यम का हाथ, रेलवे रोड निवासी 9 वर्षीय सत्यम का हाथ, छोटा बाजार निवासी 8 वर्षीय अजीत का हाथ, काकरु निवासी 24 वर्षीय मनोज की आंख, दुर्गा नगर निवासी 17 वर्षीय अमल मलिक के दोनों हाथ, सेक्टर- 10 निवासी 50 वर्षीय राजेश कुमार के भी हाथ व अंबाला छावनी निवासी 20 वर्षीय आशु का हाथ झुलसा। जबकि अंबाला छावनी से 20 वर्षीय यश, 29 वर्षीय रवि, लाला, सौरव, अभिनव, कमल, सूरज, अंकित, किशोर वंश, अजय, युवक हेमंत, दक्ष, क्रिस, सार्थक, कमल, रॉकी, किशोर दीवांश, गौतम, राघव, राकेश, गौरव, उमा और पांच वर्षीय अक्षत भी पटाखों के कारण झुलस गए। अंबाला छावनी में भी कोई गंभीर रूप से घायल हो नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed