फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   नशा तस्करी में बेटे के पकड़े जाने पर मुश्किल में भाजपा जिलाध्यक्ष.

नशा तस्करी में बेटे के पकड़े जाने पर मुश्किल में भाजपा जिलाध्यक्ष.

Tue, 02 Apr 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
नशा तस्करी में बेटे के पकड़े जाने पर मुश्किल में भाजपा जिलाध्यक्ष.
नशा तस्करी में बेटे के पकड़े जाने पर मुश्किल में भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। नशा तस्करी में पंजाब पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल के बेटे अमित को गिरफ्तार करने के बाद उनकी मुसीबत बढ़ गई है। विधानसभा चुनाव में अंबाला सिटी से भाजपा के टिकट पर दावेदारी ठोकने की पूरी तैयारी कर रखी थी, लेकिन इस मामले के उजागर होने के बाद उनकी काफी किरकरी हुई है। वहीं विपक्षी दलों को नया मुद्दा मिल गया है। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष से पद से इस्तीफा देने की मांग रखी है। वहीं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने पूरे मामले की जानकारी न होने का हवाला दिया है।
पंजाब पुलिस के मुताबिक 26 मार्च को पुलिस ने अंबाला के कपिल कल्याण और निखिल गुलाटी को 25 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था, जोकि जीरकपुर तथा डेराबस्सी में रहने वाले युवकों को नशे की खेप सप्लाई करते थे। यही नहीं दोनों खुद भी नशा करने के आदी थे। पुलिस ने कपिल से 10 व निखिल से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। दोनों से पूछताछ के दौरान अंबाला भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन के बेटे अमित की भूमिका उभरकर सामने आई। उसी समय पुलिस ने जाल बिछाकर अमित को भी काबू कर लिया। उसके कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए अमित को भी कोर्ट से रिमांड पर लिया था। अब उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

---
इन मामलों में भी आया था बेटे का नाम
कुछ माह पहले भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन का बेटा सिटी सिविल अस्पताल के पास पुलिस से उलझ गया था। लेकिन मामला भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे का होने के चलते पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। यहीं नहीं अमित अग्रसेन चौक के नजदीक एक विवाह पैलेस में डीजे पर कुछ युवकों के साथ भी पहले पैलेस में फिर रास्ते में अमित का झगड़ा हुआ था। तब हमले में अमित और उसके साथी को भी चोट पहुंची थी। उस समय एफआईआर करवाने जिलाध्यक्ष जगमोहन कुमार पुलिस स्टेशन पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है। चुनाव में व्यस्तता के चलते मेरी अंबाला जिलाध्यक्ष बात नहीं हो पाई है। पूरे मामले का पता करने के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। - सुभाष बराला, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed