फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   शराब पीकर वाहन चलाते समय हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : एसपी

शराब पीकर वाहन चलाते समय हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : एसपी

Wed, 20 Mar 2019 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
शराब पीकर वाहन चलाते समय हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : एसपी
शराब पीकर वाहन चलाते समय हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : एसपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। एसपी मोहित हांडा ने होली पर नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए एहतियात बरतने की सलाह दी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे रंगों के इस त्योहार को सावधानीपूर्वक मनाएं, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो और खुशी के त्योहार का लुत्फ उठाया जा सके। उन्होंने कहा कि होली पर कई लोग शराब का सेवन करके वाहनों को तेज गति से दौड़ाते हुए हल्ला-गुल्ला करते हैं, जिससे आम नागरिकों की शांति भंग होती है। इस दौरान किसी अप्रिय घटना होने का अंदेशा बना रहता है।

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति शराब पीकर तेज गति से वाहन चलाता पाया गया तो उसे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने वाहनों को सावधानीपूर्वक चलाएं। पुलिस अधीक्षक अंबाला ने लोगों से अपील की है कि होली खेलते समय किसी भी तरह के कीचड़ या रासायनिक रंगों का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इसके कुप्रभाव देखने को मिले हैं, जिससे जान की हानि भी हो सकती है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अगर इस दौरान किसी भी व्यक्ति के साथ अप्रिय घटना या अनहोनी होती है तो वह तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या पुलिस नियंत्रण कक्ष के 100 नंबर पर सूचित करें, ताकि समय रहते आपराधिक प्रवृति के लोगों पर शिकंजा कसा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed