फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   वर.श्व को जीवन का सही मार्ग दिखाने में भारतीय ऋषि-मुनियों की महत्वपूर्ण भूमिका : आचार्य देवव्रत

वर.श्व को जीवन का सही मार्ग दिखाने में भारतीय ऋषि-मुनियों की महत्वपूर्ण भूमिका : आचार्य देवव्रत

Sun, 02 Dec 2018 01:10 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
वर.श्व को जीवन का सही मार्ग दिखाने में भारतीय ऋषि-मुनियों की महत्वपूर्ण भूमिका : आचार्य देवव्रत
विश्व को जीवन का सही मार्ग दिखाने में भारतीय ऋषि-मुनियों की महत्वपूर्ण भूमिका : आचार्य देवव्रत
विज्ञापन

फोटो नंबर : 25 व 26
तीन दिवसीय राष्ट्र त्रिवेणी कार्यक्रम के दूसरे दिन बतौर मुख्यातिथि पहुंचे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि एक आदर्श समाज की स्थापना के लिए धर्म आधारित जीवन शैली जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के मूल नियम व आदर्श पूरे विश्व का मार्गदर्शन करते रहे हैं और भारतीय ऋषि-मुनियों ने संसार को जीवन जीने की शैली की जानकारी देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
देवव्रत मेरा आसमान संस्था द्वारा पुलिस ऑडिटोरियम में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्र त्रिवेणी कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का आचरण व विचार ही उसके धार्मिक होने व न होने का प्रमाण है। केवल स्कूली शिक्षा से देश व समाज का कल्याण संभव नहीं है, क्योंकि संस्कार विहीन शिक्षा व्यक्ति के स्वयं और समाज के हित में नहीं हो सकती। उन्होंने बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा देने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि वेदों व स्मृतियों में बताए गए सदाचार को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यक्रम में पंडित विजय शंकर मेहता द्वारा दिए जा रहे संदेश तथा ऐसे कार्यक्रम के आयोजन के लिए विधायक असीम गोयल द्वारा किए गए प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन

विधायक असीम गोयल ने कहा कि वर्तमान में समाज को सही दिशा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयजित किए जाने चाहिए। उन्होंने फरवरी में भी इसी प्रकार का अर्थपूर्ण कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। सहप्रांत प्रचारक सुरेंद्र ने कहा कि जब समाज धर्म के रास्ते से भटका है तभी कानून व दंड बनाने की आवश्यकता पड़ी है। मुख्य प्रचारक पंडित विजय शंकर मेहता ने कहा कि मन को नियंत्रित करके ही शांति हासिल की जा सकती है उन्होंने कहा कि मंत्रोच्चारण के साथ योग क्रियाएं भी मन को नियंत्रित करने में महती भूमिका अदा करती हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार, समाज सेवी नरेश अग्रवाल, सुंदर लाल, विनोद कुमार, रितेश गोयल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed