{"_id":"5be0952abdec222f4e267968","slug":"31541444906-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में पैर रखने की जगह नहीं, 55 करोड़ हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में पैर रखने की जगह नहीं, 55 करोड़ हुआ कारोबार
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। धनतेरस पर जिले के बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। हालात यह थे कि ट्विन सिटी के सर्राफा व बर्तन बाजार में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। वही हाल मुख्य बाजारों का भी था। दुकानदारों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए विशेष छूट भी लगाई हुई थी। दुकानदारों की मानें तो धनतेरस पर बाजार खुला है और आगे भी बंपर सेल रहेगी। ज्वेलर्स, बर्तन कारोबारी, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में भी काफी उछाल आया है। वहीं त्योहार के दिन लगभग 55 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
सिटी में शुक्ल कुंड रोड, जगाधरी गेट, सुनयारा बाजार आदि बाजार ग्राहकों से अटे रहे, वहीं कैंट के सदर बाजार में भी कमोबेश यही स्थिति रही। सदर क्षेत्र में सौदागर बाजार, बजाजा बाजार, सर्राफा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, हलवाई बाजार, निकलसन रोड पर दिनभर स्थिति खराब रही। यहां पर दोपहिया वाहन चलाना तक मुश्किल हो गया, जबकि रही सही कसर कार चालकों ने पूरी कर दी। इस दौरान बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा बाजारों में बेरिकेट्स लगाए गए, लेकिन नहीं सुधरे हालात।
सर्राफा बाजार रहा गुलजार
ज्वेलर्स राहुल, संदीप, विवेक, गौरव, दीपक अग्रवाल, सुधीर विंदलास, अरुण, आशु व अन्य ने बताया कि इस बार धनतेरस पर बाजार काफी खुला है। त्योहार के दिन ग्राहकों की अच्छी संख्या रही है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी यही स्थिति रहेगी। दिवाली तक अच्छी बिक्री की संभावना है।
विज्ञापन
डेढ़ सौ कारें व डेढ़ हजार दोपहिया वाहनोें की हुई बिक्री
मेट्रो मोटर के जनरल मैनेजर दविंद्र सैनी की मानें तो उनके शोरूम से 15 कारों की बिक्री हुई है और जिले में डेढ़ सौ से अधिक कारों की बिक्री का अनुमान है। वहीं सुरेंद्र मोहन ने बताया कि डेढ़ हजार के लगभग दोपहिया वाहनों की जिलेभर में बिक्री का अनुमान है।
बर्तन बाजार में रही सबसे ज्यादा भीड़
बर्तन बाजार में भी कमोबेश यही स्थिति रही। बाजार में हजारों की संख्या में लोग सामान खरीदने को उमड़े। सुबह से ही बाजार में बर्तन खरीदने वाले लोगों का तांता लगना आरंभ हो गया। दुकानदारों ने ग्राहक संभल नहीं रहे थे। त्योहार के दिन लोग खरीदारी करने को उमड़ रहे थे।
इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार भी रहा गर्म
विभिन्न कंपनियों के शोरूम में टीवी, माइक्रोवेव, मोबाइल व अन्य सामान की अच्छी खरीदारी हुई। कई शोरूम में दीवाली तक धमाका सेल भी शुरू कर दी गई, जिसका लाभ उठाने के लिए बाजार में लोग उमड़े।