{"_id":"5ba3f70e867a55013e75c3b7","slug":"31537472270-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाकशुदा पत्नी के परिजनों ने युवक व नवविवाहिता का किया अपहरण, चलती गाड़ी में गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलाकशुदा पत्नी के परिजनों ने युवक व नवविवाहिता का किया अपहरण, चलती गाड़ी में गैंगरेप
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवविवाहिता का अपहरण कर चलती गाड़ी में गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। रेलवे कॉलोनी में बुधवार देर शाम नवविवाहित दंपति से मारपीट, लूटपाट और अपहरण के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पहली पत्नी गुरुग्राम निवासी निशा, उसके परिजनों और अन्य बदमाशों ने युवक और उसकी पत्नी को अलग-अलग गाड़ियों में बिठाकर अपहरण कर लिया और उनके साथ मारपीट की। पानीपत में आरोपियों की खड़ी तीसरी गाड़ी में बैठे लड़कों को नवविवाहिता वाली गाड़ी में बिठाया गया। इस दौरान उन्होंने चलती गाड़ी में उससे गैंगरेप किया। इसके बाद दोनों को बहादुरगढ़ बस स्टैंड पर रात करीब 12.30 बजे उतार दिया। दोनों कैब किराये पर लेकर रात करीब ढाई बजे पानीपत पहुंचे जहां उनके परिजन, ससुराल वाले और सीआईए पुलिस की टीम पहले से मौजूद थी। पुलिस टीम पीड़िता से पूछताछ के बाद गुरुग्राम के लिए रवाना हो गई। पीड़िता सुबह छह बजे पति और परिजनों संग अंबाला पहुंची और दस बजे पड़ाव थाने में शिकायत दी गई। पुलिस ने नवविवाहिता का मेडिकल कराने के बाद उसे अदालत में पेश किया। उसके बयान पर आरोपियों के खिलाफ 376 डी का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं निशा के भाई प्रवीण को गुरुग्राम से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपी फरार हैं।
बता दें कि बुधवार देर शाम सवा सात बजे रेलवे कॉलोनी निवासी युवक, उसकी मां व नवविवाहित पत्नी घर पर मौजूद थे। इसी दौरान गुरुग्राम निवासी तलाकशुदा पत्नी निशा, मां पुष्पा, पिता हवा सिंह, भाई नवीन व प्रवीण, मामा मंजीत व जरनैल, चाची व अन्य लोग दो गाड़ियों में पहुंचे। घर में घुसते ही उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान युवक की मां बेहोश हो गई और युवक व उसकी दूसरी पत्नी का उन्होंने अलग-अलग गाड़ियों में अपहरण कर लिया। इस दौरान रास्ते में दोनों को बुरी तरह पीटा गया। जब वे पानीपत पहुंचे तो पार्क हॉस्पिटल के पास आरोपियों की खड़ी तीसरी गाड़ी से कुछ लड़के उतरे और जिस गाड़ी में नवविवाहिता बैठी थी, उसमें बैठ गए। इस दौरान उन्होंने तलाक देने की धमकी दी। जब वह नहीं मानी तो उसके साथ चलती गाड़ी में गैंगरेप किया। दुष्कर्म करने वालों की संख्या दो बताई जा रही है।
------------------
पहले पानीपत, फिर रोहतक में गाड़ी रोकी
युवक ने बताया कि पांच साल पहले उसकी शादी गुरुग्राम की निशा से हुई थी। मनमुटाव होने पर पिछले साल दो दिसंबर को उनका तलाक हो गया था। एक सप्ताह पहले उसने पानीपत की युवती के साथ शादी की थी। इसी से खफा होकर पहली पत्नी व उसके परिजन बदमाशों के साथ उनके घर पहुंच गए। उसे व उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया। इस दौरान उन्होंने पहले पानीपत फिर रोहतक में गाड़ी रोकी। इसके बाद बहादुरगढ़ में दोनों को उतार दिया।
विज्ञापन
----------------
कोट
नवविवाहिता के बयान पर शाम को आरोपियों के खिलाफ 376 डी का मामला दर्ज कर लिया है। तलाकशुदा पहली पत्नी के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के गुरुग्राम स्थित घर पर ताला लगा हुआ है। सीआईए की टीम को दोबारा गुरुग्राम भेजा जा रहा है। वहीं युवक की मां के बयान पर आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 452 व 365 भी लगाई गई है।
- बलजीत सिंह, डीएसपी, अंबाला कैंट।