Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Boost for electricity services: 3.75 crore sanctioned for Bank Road sub-division building

Ambala News: बिजली सेवाओं को रफ्तार, बैंक रोड सब-डिवीजन भवन के लिए 3.75 करोड़ मंजूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Boost for electricity services: 3.75 crore sanctioned for Bank Road sub-division building
लाइन ठीक करता कर्मचारी
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला छावनी के बिजली उपभोक्ताओं और विभागीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के बैंक रोड स्थित सब-डिवीजन नंबर-2 के नए और आधुनिक भवन निर्माण के लिए 3.75 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। स्वीकृति मिलने के साथ ही पुराने जर्जर भवन की जगह अब नया कार्यालय बनाने का रास्ता साफ हो गया है।
------------
50 साल पुरानी इमारत से मिली निजात
बैंक रोड स्थित सब-डिवीजन नंबर-2 का पुराना ढांचा 50 वर्ष से अधिक पुराना होकर जर्जर हो चुका था। सुरक्षा कारणों से इसे अस्थायी रूप से 12 क्रॉस रोड स्थित भवन में शिफ्ट किया गया था, जिससे स्थानीय उपभोक्ताओं को वहां पहुंचने में परेशानी हो रही थी। एचएसईबी वर्कर यूनियन ने भी नए भवन की मांग ऊर्जा मंत्री के समक्ष रखी थी। मंत्री विज ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुराने स्थान पर ही नए भवन की मंजूरी दिलवाई।
विज्ञापन

--------------
लिफ्ट और पार्किंग जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि नया भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें उपभोक्ताओं की सुविधा के साथ-साथ कर्मचारियों के बैठने और रिकॉर्ड संधारण की बेहतर व्यवस्था होगी। भवन में लिफ्ट, पार्किंग एरिया, ट्यूबवेल, बाउंड्री वॉल और मेन गेट जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
मच्छौंडा सब-डिवीजन का उद्घाटन जल्द, 38 करोड़ से बदल रहा ढांचा
मंत्री विज ने जानकारी दी कि अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग से मच्छौंडा की तरफ पड़ने वाले इलाकों के लिए बनाया गया नया मच्छौंडा सब-डिवीजन कार्यालय लगभग तैयार है और जल्द ही इसका उद्घाटन होगा। इससे मच्छौंडा, चंद्रपुरी, सुंदरनगर, शाहपुर, शिवाला मंडी, साईं का बाग, गुलाब मंडी, दुधला मंडी, हिम्मतपुरा, पीएनटी कॉलोनी और गांव बाड़ा सहित आसपास के हजारों उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त, आरडीएसएस योजना के तहत 38 करोड़ रुपये की लागत से छावनी के पुराने तार, खंभे और ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य भी तेजी से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed