{"_id":"5ba004a6867a557eb3414919","slug":"31537213606-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धाश्रम की महिला ने कहा- 10 सालों से छत से टपकता है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धाश्रम की महिला ने कहा- 10 सालों से छत से टपकता है पानी
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। सोमवार को कई विभागों की टीम ने सिटी व कैंट के बाल सुधार गृह व वृद्ध आश्रमों का दौरा करते हुए वहां की सुविधओं का जायजा लिया। साथ ही इनमें और क्या क्या सुधार किए जा सकते हैं, इसके बारे में चर्चा की गई। विभागीय टीम सबसे पहले बाल सुधार गृह पहुंची, जहां उन्होंने बच्चों से बातचीत कर वहां के हालातों के बारे में जाना। बच्चों ने टीम से खेल व्यवस्था ठीक न होने की शिकायत की और बताया कि उनके पास केवल एक ही बैडमिंटन रैकेट है और वह भी पूरी तरह से टूटा हुआ है। इस कारण वह खेल नहीं पाते। इसके पश्चात् टीम ने संयुक्त रूप से जीवन धारा सदर मथुरा नगर का निरीक्षण किया और वहां रह रहे बुर्जुगों से बातचीत की व सुविधाओं का जायजा लिया और व्यवस्था में और ज्यादा सुधार आए इसके लिए चर्चा की। बातचीत के दौरान दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने कहा कि वह यहां पर पिछले 10 सालों से रह रही है, लेकिन छत से पानी टपकता रहता है। जबाव में अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न चरणों में इस बिलं्िडग का रेनोवेशन किया जा रहा है। इसमें एक मंदिर भी बनाया जाएगा और इसे सुधारा जाएगा। इसमें कुल 31 कमरे हैं जिनमें पूर्ण व्यवस्था दी गई है।
-----------
कैंट के बाल भवन के ओपन शेल्टर होम का भी लिया जायजा
इसके बाद टीम ने कैंट स्थित बाल भवन के ओपन शेल्टर होम का जायजा लिया और अपना घर जाकर बेसहारा लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने वहां पर रह रहे लोगों से भी मिलने वाली स-विधाओं के बारे में जानकारी ली और जो खामियां थी उसके जल्द से जल्द सुधार करने के लिए कहा। साथ ही हरियाणा महिला अयोग की सदस्य नम्रता गौड़ ने सीसीटीवी कैमरा लगवाने का सुझाव दिया।
इस मौके पर जिला बाल कल्याण अधिकारी मेघा सिंगला, हरियाणा महिला आयोग की सदस्य नम्रता गौड़, ह्यूमन राइटस की ज्वाइंट रितू गर्ग, सिविल अस्पताल के दो डाक्टर, हरियाणा राज्य बाल अधिकार आयोग की सदस्य रमनदीप कौर, हयूमन राईट कमीशन हरियाणा के रजिस्ट्रार ला एंड लिगल एससी गोयल, एसडीएम अंबाला सिटी मीनाक्षी दहिया, जिला रेडक्रास सोसायटी सचिव विजय लक्ष्मी व अन्य मौजूद रहे।