फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   गुरुद्वारा के पास मीट शॉप, सिख समाज ने दिया धरना

गुरुद्वारा के पास मीट शॉप, सिख समाज ने दिया धरना

Thu, 15 Mar 2018 12:45 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारा के पास मीट शॉप, सिख समाज ने दिया धरना
गुरुद्वारा के पास मीट शॉप, सिख समाज ने दिया धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
गुरुद्वारा शीशगंज साहिब के मुख्य द्वार के साथ लगती मीट शाप को बंद करवाने को लेकर बुधवार को सिख समाज के लोग नगर निगम पहुंचे और धरने पर बैठ गए। निगम कमिश्नर और मेयर रमेश मल ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह दुकान को सील करवाने की मांग पर अड़े रहे। मामला बढ़ता देख निगम अधिकारियों ने दुकान को सील करने का निर्णय लिया। इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट टीआर गौतम की अगुवाई में दुकान को सील कर दिया।

हरियाणा एसजीपीसी के सदस्य हरपाल सिंह मच्छौंडा ने बताया कि गुरुद्वारा शीशगंज साहिब के मुख्य द्वार के साथ लगती मीट की दुकानों को बंद करवाने को लेकर पिछले वर्ष धरने प्रदर्शन किए गए थे। इसके बाद दुकान को सील कर दिया गया था। उस दौरान मीट विक्रेता ने इस दुकान में मीट का काम न करने का एक एफिडेविट भी नगर निगम को दिया गया था। उसके बावजूद मीट शॉप में काम चल रहा था। उस समय प्रशासन का कहना था कि यहां पर मीट की दुकान नहीं चलने दी जाएगी, लेकिन कुछ समय बंद रहने के बाद फिर से उसी स्थान पर मीट की दुकान खोल दी गई। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में रोजाना सैकड़ों संगतें माथा टेकने आती हैं। ऐसे में धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचती है। उनका कहना था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार किसी धार्मिक स्थल के 100 मीटर के दायरे में मीट की दुकान नहीं खुल सकती। इस अवसर पर गुरुद्वारा मैनेजर कुलदीप सिंह, सुखदेव सिंह, संत सिंह कंधारी, रविंद्र सिंह मोनू, जितेंद्र पाल सिंह, सतेंद्र सिंह, सिमरन, हरभजनजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, पिंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed