{"_id":"59b17d604f1c1bb0488b4a25","slug":"31504804192-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-चार दिनों के बाद हो रहा कूड़े का उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-चार दिनों के बाद हो रहा कूड़े का उठान
Updated Thu, 07 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर : 27, 28, 29
-चार दिनों के बाद हो रहा कूड़े का उठान, निकासी न होने से कई कई दिनों तक खड़ा रहता है पानी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। नगर निगम की अनदेखी के कारण बस स्टैंड परिसर अब कूड़े के डंपिंग जोन में तबदील होता जा रहा है। इसका खामिजाया वहां आने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। आलम यह है कि वहां से कई-कई दिनों तक गंदगी का उठान ही नहीं किया जाता है जोकि धीरे-धीरे बड़े कूड़े के ढेर में तब्दील हो रहा है।
वहीं दूसरी बस स्टैंड में पानी निकासी की व्यवस्था भी बद से बदतर हो रही है। बारिश के पानी की निकासी न होने के कारण पानी कई कई दिनों तक जमा रहता है। इस कारण उस जगह काई जम जाती है। यही कारण की इस पूरे क्षेत्र में मच्छरों की भरमार लग रही है। फिर भी नगर निगम इस ओर किसी भी तरह का कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बस स्टैंड के बाहर के क्षेत्र का भी यही आलम है। जहां कूड़ा डालने के लिए कूड़ेदान तो रखे गए हैं परंतु वह भरे होने के कारण कूड़ेदान का सारा कूड़ा जमीन पर बिखर रहा है।
कई दिनों के बाद होता है कूड़े का उठान
कर्मचारियों ने बताया कि कूड़े का उठान चार दिनों के बाद किया जाता है तो कभी कभी छह से सात दिनों में कूड़े का उठान होता है। इस कारण परिसर में बड़े बड़े कूड़े के ढेर लग जाते हैं और इन पर मच्छर मंडराते रहते हैं। वहीं बस स्टैंड के बाहर रखे कूड़ेदानों को भी प्रतिदिन साफ करना चाहिए ताकि मच्छरों और गंदगी से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन
नहीं होती नालों की सफाई
बस स्टैंड परिसर के आसपास के क्षेत्र में बने नालों की कई-कई दिनों तक सफाई नहीं की जाती है। इस कारण बारिश के समय पानी की निकासी ही नहीं हो पाती है और पानी सारा ओवरफ्लो होकर बारह आ जाता है। कई दिनों तक बस स्टैंड में जमा रहने के कारण उस जगह पर काई जम जाती है। इस पर बसों के टायर तक फिसलते हैं।
-----
कूड़े के उठान की सारी जिम्मेवारी नगर निगम की है जो कि चार-चार दिनों तक कूड़ा ही नहीं उठाती है। साथ ही नालों की भी कितने समय सेे सफाई ही नहीं की गई। इस कारण पानी की निकासी नहीं हो रही। नगर निगम को कहकर जल्द से जल्द इस कूड़े का उठान करवाया जाएगा।
- राज किशन, बस अड्डा इंचार्ज, अंबाला कैंट।