फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   300 students from 14 government schools leave for International Gita Jayanti celebrations

Ambala News: 14 सरकारी स्कूलों के 300 विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह के लिए हुए रवाना

Thu, 20 Nov 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 20 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
300 students from 14 government schools leave for International Gita Jayanti celebrations
जिला ​शिक्षा सदन से कुरुक्षेत्र में आयोजित किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह के लिए वि
अंबाला सिटी। कुरुक्षेत्र में आयोजित किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को झंडी दिखाकर जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने रवाना किया। शिक्षा सदन से 14 सरकारी स्कूलों के 300 विद्यार्थियों के दल को छह बसों में रवाना किया गया। बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर 20 शिक्षकों और दो जिला नोडल अधिकारियों को भी उनके साथ भेजा गया है। शिक्षा विभाग की ओर से इस भ्रमण के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को एक लाख रुपये की राशि मुहैया करवाई गई है। जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने कहा कि यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए एक अनमोल अवसर होगा, जहां वह गीता के संदेश और कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहर के बारे में जान सकेंगे। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष आयोजित किए जाने वाले इस समारोह में पूर्व की भांति इस वर्ष भी देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं द्वारा भाग लिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed