फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   30 lakhs cheated in the name of admission in MBBS

Ambala News: एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर 30 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
30 lakhs cheated in the name of admission in MBBS
गृहमंत्री ​शिकायतें सुनते हुए। संवाद
अंबाला। एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर दो छात्राओं के साथ 30 लाख रुपये की ठगी हो गई। जब दोनों छात्राओं ने परिजनों सहित हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज से गुहार लगाई। गृहमंत्री ने गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर से बात की और उन्हें कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गृहमंत्री ने कहा कि बच्चियों के साथ ठगी करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए और इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। शुक्रवार को अंबाला में गृह मंत्री अनिल विज के आवास पर गुरुग्राम से आई दो छात्राओं ने अपनी शिकायत देते हुए बताया कि गुरुग्राम में संकल्प इनलाइनमेंट एंड सर्विस एजेंसी द्वारा उन्हें एमबीबीएस में दाखिला दिलाने की बात कही गई थी। एजेंसी के मालिक ने उनसे कहा था कि पश्चिम बंगाल में स्थित श्रीराम कृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस दुर्गापुर में उनका दाखिला कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए उनके द्वारा 15-15 लाख रुपये यानी कुल 30 लाख रुपये एजेंसी को दिए गए थे। एजेंसी द्वारा उन्हें यह बताया गया कि उनका एडमिशन हो गया है और वह दुर्गापुर जाकर अपनी कक्षाएं प्रारंभ कर लें। दोनों छात्राओं ने बताया कि जब वह दुर्गापुर पहुंची तो इंस्टीच्यूट द्वारा उन्हें दाखिला देने से इंकार कर दिया गया। उनका आरोप था कि उन्होंने गुरुग्राम में एजेंसी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस भी दर्ज कराया, लेकिन इस पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। इसी प्रकार शाहबाद निवासी ने शिकायत देते हुए बताया कि उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर एजेंट ने उससे 5 लाख रुपये की ठगी की है। गृह मंत्री ने कबूतरबाजी के लिए गठित एसआईटी को मामले की जांच के निर्देश दिए। इसी तरह महेशनगर से आई महिला ने रोते हुए गृह मंत्री अनिल विज को बताया कि मामूली विवाद में एक व्यक्ति द्वारा उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं और उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। मंत्री ने मौके पर ही मौजूद अंबाला कैंट के डीएसपी को इस मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं अंबाला के सुंदर नगर से आई महिला ने बताया कि उसका पति तीन दिन से लापता था और इसके बाद उसके पति का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed