फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   30 duty majistrate appoint for follow covid protocal rules

कोविड-19 प्रोटोकोल के पालन के लिए 30 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
30 duty majistrate appoint for follow covid  protocal  rules
जिला मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शर्मा ने कोविड-19 प्रोटोकोल के पालन, कानून व्यवस्था, किसान आंदोलन/धरना और यूनियन/सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर एरिया वाइज 30 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

जारी आदेशों के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-1 शंभु बोर्ड अंबाला के लिए जीएम रोडवेज मुनीष सहगल, सद्दोपुर बोर्ड के लिए एचवीपीएनएल के कार्यकारी अभियंता दीपक शर्मा, बस स्टैंड अंबाला छावनी के लिए नगर परिषद के ईओ अपूर्व चौधरी, बस स्टैंड नारायणगढ़/सब डिपो के लिए वाटर सर्विस शिवालिक सब डिवीजन नारायणगढ़ के एसडीओ सुधीर मोहन को नियुक्त किया है। बस स्टैंड बराड़ा व सब डिपो के लिए सचिव नगर पालिका जितेंद्र शर्मा, मोहड़ा (अंबाला-कुरुक्षेत्र बोर्ड) के लिए बीडीपीओ दलजीत सिंह, साहा चौक के लिए बीडीपीओ सुमन कादियान को नियुक्त किया गया है। वहीं नेशनल हाईवे शहजादपुर-पटवी ब्रिज के लिए एसडीओ पंचायती राज साहिल शर्मा, पुलिस स्टेशन अंबाला सदर के लिए नगर निगम के कार्यकारी अभियंता रमन शर्मा, पुलिस स्टेशन अम्बाला शहर के लिए एचएसएएमबी से एसडीई अनिल सैनी को नियुक्त किया गया है। पुलिस स्टेशन बलदेवनगर के लिए एसडीओ एग्रीकल्चर विरेंद्र कुमार, पुलिस स्टेशन नग्गल के लिए पंचायती राज अंबाला से एसडीओ संजय गुप्ता, पुलिस स्टेशन पंजोखरा के लिए हुडा के कार्यकारी अभियंता योगेश्वर दत्त को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। पुलिस स्टेशन अंबाला छावनी के लिए डीएसडब्ल्यूओ विनोद कुमार, पुलिस स्टेशन महेशनगर के लिए जिला औद्योगिक केंद्र के संयुक्त निदेशक अनिल कुमार, पुलिस स्टेशन पड़ाव के लिए पब्लिक हेल्थ अंबाला कैंट के रणबीर सिंह, पुलिस स्टेशन साहा के लिए पंचायती राज विभाग के एसडीओ प्रदीप कुमार, पुलिस स्टेशन मुलाना के लिए नायब तहसीलदार अमित वर्मा को नियुक्त किया गया है। पुलिस स्टेशन शहजादपुर के लिए एसडीओ यूएचबीवीएन संजय वर्मा, पुलिस स्टेशन बराड़ा के लिए पंचायती राज विभाग के एसडीओ नरेश राठी, पुलिस स्टेशन नारायणगढ़ के लिए पब्लिक हेल्थ के कार्यकारी अभियंता समीर शर्मा, पुलिस चौकी रेलवे स्टेशन के लिए पीडब्ल्यूडी अंबाला कैंट मैकेनिक डिवीजन के एसडीई अजयंत, पुलिस स्टेशन सेक्टर 9 के लिए प्रोजेक्ट डिवीजन नंबर 3 माडल टाउन से कृष्ण कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रिजर्व के तौर पर तहसीलदार सुरेश शर्मा, नायब तहसीलदार अभिनव, नायब तहसीलदार जितेंद्र गिल, नायब तहसीलदार अंशुल अरोड़ा को लगाया गया है। इसके अलावा नेशनल हाईवे शंभु बोर्ड के लिए एसडीएम अंबाला शहर, सद्दोपुर बोर्ड के लिए सीईओ जिला परिषद, नेशनल हाईवे मोहड़ा ( अंबाला से कुुुरुक्षेत्र बोर्ड) के लिए जिला खेल एवं यूथ अधिकारी एन सत्यन एरिया के मुताबिक ओवर ऑल इंचार्ज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed