फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   3 new cases of corona, number of active patients reached 12

कोरोना के 3 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या 12 पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
3 new cases of corona, number of active patients reached 12
अंबाला सिटी। जिले में लगातार कोरोना के मामलों में तेजी आ रही है। वीरवार को कोरोना के 3 नए मामले सामने आए। यह तीनों केस चौड़मस्तपुर एरिया के हैं। इन तीन नए केस के साथ अब कोरोना के कुल 12 केस हो चुके हैं। बता दें कि एक सप्ताह पहले कोरोना का एक ही केस एक्टिव रह गया था। कयास लगाए जा रहे थे कि एक-दो दिनों में जिले को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया जाएगा लेकिन अब फिर से आ रहे नए केस ने स्वास्थ्य विभाग की दिक्कतें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

जिले की बात करें तो अब तक 30103 लोगों को कोरोना हो चुका है। इनमें से 29582 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि 509 की मृत्यु हो चुकी है। जिले में इस समय कोरोना से मृत्यु दर 1.66 प्रतिशत चल रही है। अभी तक जिले में 5 लाख 47 हजार 953 सैंपल की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन

छोटे बच्चों पर वेंटिलेटर और बाईपेप चलाने का दिया प्रशिक्षण
कोरोना की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग के तमाम डॉक्टरों को छोटे बच्चों को आपात स्थिति से बचाने के लिए वेंटिलेटर और बाईपेप कैसे लगाए जाएं का प्रशिक्षण दिया। इसी तरह एएनएम और आशा कर्वर को गांव दर गांव जाकर पोर्टल पर रियल टाइम डाटा अपलोड करने का प्रशिक्षण भी दिया गया। दूसरी तरफ जिले में अब तक 8 लाख 45 हजार 955 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लग चुका है। 5 लाख 90 हजार 65 लोगों को पहली और 2 लाख 55 हजार 890 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed