फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   2.98 lakh cheated by fake number of UGC

Ambala News: यूजीसी के फर्जी नंबर से 2.98 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
2.98 lakh cheated by fake number of UGC
अंबाला। सावधान! ऑनलाइन यूजीसी के टोल फ्री फर्जी नंबर के जरिये एक छात्रा से दो लाख 98 हजार 500 रुपये उड़ा लिए। फोन करने पर यूजीसी अधिकारी बनकर झांसे में लिया। सिटी सेक्टर-9 में सामने आया है। छात्रा रूपम ने पहले तो लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया और बाद में रद्द कर दिया।
विज्ञापन

जब यूनिवर्सिटी ने पैसे नहीं लौटाए तो यूजीसी के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। इस तरह से वह फर्जी नंबर शिकार हो गई। ठगों ने छात्रा के खाते से दो लाख 98 हजार 500 रुपये निकल लिए। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सेक्टर-9 निवासी कुलदीप ने बताया कि वह डीएवी कॉलेज साढौरा से सेवानिवृत है। उसकी बेटी रूपम ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा से मास्टर ऑफ सोशल वर्क के लिए आवेदन किया था और दाखिला मिल गया था।
विज्ञापन

इसके बाद दाखिला नहीं लेने का विचार बना था। बाद में दाखिला तो रद्द करवा लिया, लेकिन यूनिवर्सिटी की तरफ से नियमों के मुताबिक दाखिले की फीस वापस नहीं की। उस समय बेटी ने यूजीसी के पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा दी थी। दो माह बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। 29 मार्च 2024 को बेटी ने एक बार फिर शिकायत का स्टेटस जानने के लिए नेट पर यूजीसी का टोल फ्री नंबर सर्च किया और उस नंबर पर फोन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन उठाने वाले व्यक्ति ने कहा कि आप अपनी बैंक डिटेल बता दो और आपके पैसे आज ही वापस करवा देते हैं। उनके कहे अनुसार बेटी ने अपने बैंक की डिटेल आदि जानकारी दे दी। इस तरह से साइबर ठगों ने उसे झांसे में ले लिया और बोला कि शाम के समय पैसे आ जाएंगे। जो मैसेज फोन पर आया होगा उसे देख लेना। शाम को फोन देखा तो उसमें बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर होने के मैसेज आए हुए थे। बैंक से डिटेल निकलवाई तो उसमें से 29 मार्च को 72 हजार और थोड़े-थोड़ करके दो लाख 98 हजार 500 रुपये निकल गए।
वर्जन
यूजीसी के फर्जी टोल फ्री नंबर का मामला सामने आया है। धोखाधड़ी की शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
इंस्पेक्टर विनोद, साइबर थाना प्रभारी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed