फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   27,070 property holders of the city will soon get certificates

Ambala News: शहर के 27,070 हजार संपत्ति धारकों को जल्द मिलेगा प्रमाणपत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 03:49 AM IST
विज्ञापन
27,070 property holders of the city will soon get certificates
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। नगर निगम के अंतर्गत आने वाली आबादी देह व लाल डोरा की कॉलोनी में रहने वाले लोगों और ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। निगम संपत्ति धारक को संपत्ति का स्वामी होने का वैधानिक अधिकार देगा। यह प्रमाण पत्र संपत्ति के वैधानिक दस्तावेज के रूप में उपयोगी सिद्ध होगा। निगम के पास आए 380 आवेदन में से 200 आवेदन को अनुमति के बाद वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। निगम हाउस बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा और शहर के 27,070 संपत्ति धारकों को प्रमाणपत्र मिल सकेगा।
इससे भविष्य में संपत्ति के स्थानांतरण, ऋण प्राप्ति, उत्तराधिकार और अन्य कानूनी कार्यों में सुविधा होगी। अभी शहर में इन क्षेत्रों के लोगों के पास अपनी संपत्ति का कब्जा तो है, लेकिन उनके पास संपत्ति का वैधानिक अधिकार नहीं है। यह प्रमाण-पत्र जारी होने से संपत्ति को वैध पहचान मिलेगी। निगम की ओर से कई दिनों से इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए तैयारी चल रही है। निगम की ओर से लाल डोरा व आबादी देह संपत्ति की जानकारी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से पहले दिए गए थे लोगों को नोटिस
इस योजना का फायदा देने के लिए निगम की ओर से पहले लोगों को नोटिस भी दिए गए हैं ताकि वह अपनी संपत्ति को वैध करवाने के लिए आवेदन कर सकें। निगम कर्मचारियों ने घर-घर जाकर यह नोटिस बांटे थे। शहर में काफी जगहों पर लोगों के पास अपनी संपत्ति से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं है। अब उनका वैध दस्तावेज बनने से फायदा होगा। वहीं, इससे पूर्व सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में लाल डोरे की रजिस्ट्री की गई है। अब शहरी क्षेत्र में इस योजना का लोगों का लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए अंतिम सूची तैयार की
निगम की ओर से लाल डोरा व आबादी देह के संपत्ति धारकों को प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए अंतिम सूची भी तैयार कर ली गई है। सोमवार को नगर निगम में अधिकारियों ने इस सूची पर कार्य किया। अब जल्दी ही इस योजना को धरातल पर लाया जाएगा। इस योजना पर कई दिनों से लगातार कार्य चल रहा है। निगम की ओर से सूची को वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। अपील को लेकर एक माह का समय दिया गया है। अगर किसी को संपत्ति से जुड़ी कोई अपील करनी है तो वह वार्ड कमेटी के पास कर सकता है।

संपत्ति को एक वैध पहचान प्राप्त होगी : संयुक्त आयुक्त पुनीत
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत ने बताया कि लाल डोरा व आबादी देह प्रमाण पत्र प्राप्त करने से संबंधित संपत्ति को एक वैध पहचान प्राप्त होगी। संपत्ति धारक को संपत्ति पर स्वामी होने का वैधानिक अधिकार प्राप्त होगा। यह प्रमाण पत्र संपत्ति के वैधानिक दस्तावेज के रूप में उपयोगी सिद्ध होगा। जल्द ही हाउस की बैठक बुलाई जाएगी। हाउस में प्रस्ताव पारित होने के बाद पूरे शहर में लाल डोरा व आबादी देह संपत्ति धारकों को प्रमाण-पत्र मिल सकेगा। इस योजना पर निगम कई दिनों से कार्य कर रहा है। जल्द ही यह प्रमाण-पत्र मिलने शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed