फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   27 employees of State Railway Police transferred

Ambala News: राजकीय रेलवे पुलिस के 27 कर्मियों का तबादला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
27 employees of State Railway Police transferred
अंबाला। पुलिस अधीक्षक रेलवे का पदभार संभालते ही नितिका गहलोत ने 27 कर्मचारियों का तबादला किया। इनमें थाना और चौकियों में डटे प्रभारी भी हैं।
विज्ञापन

एसपी रेलवे की ओर से जारी निर्देशों में अंबाला कैंट जीआरपी थाने के प्रभारी धर्मवीर सिंह सहित सीआईए प्रभारी विलायती राम भी शामिल हैं। अब उनकी जगह अंबाला कैंट जीआरपी थाने की कमान एसपी कार्यालय में सुरक्षा प्रभारी के तौर पर तैनात नरेंद्र कुमार को और सीआईए थाने की कमान एसआई जोगिंदर सिंह को सौंपी गई है।

अन्य तबादले : निरीक्षक राजकुमार को जीआरपी पुलिस लाइन से रोहतक के जीआरपी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार निरीक्षक भागीरथ को दिल्ली जीआरपी चौकी, निरीक्षक चंदन सिंह को रेवाड़ी प्रभारी, राजेश कुमार को दिल्ली ट्रेन एस्कॉर्ट स्टाफ प्रभारी, निरीक्षक विजय पाल को सोनीपत प्रभारी, निरीक्षक श्याम सिंह को सिरसा प्रभारी, निरीक्षक उर्मिला को चंडीगढ़ प्रभारी, सहायक उप निरीक्षक कश्मीर सिंह को अतिरिक्त प्रभारी चंडीगढ़, उप निरीक्षक रनबीर सिंह को चौकी प्रभारी डबवाली, सहायक उप निरीक्षक सुरजीत को सिरसा थाना, उप निरीक्षक विलायती राम को कुरुक्षेत्र प्रभारी, पीएसआई नवीन कुमार को कालक प्रभारी, ईएसआई बाबूलाल को गुरुग्राम प्रभारी, एएसआई बुद्धदेव को अंबाला सिटी पुलिस लाइन, एसआई कृष्ण कुमार को रेवाड़ी थाना, ईएसआई धर्मबीर सिंह को करनाल प्रभारी, ईएसआई सुशील कुमार को दिल्ली चौकी, ईएसआई जोगिंदर को रोहतक, ईएसआई सत्यवीर को जीआरपी अंबाला कैंट, एएसआई बलवान सिंह चौकी प्रभारी भिवानी, एएसआई मंजीत मलिक सीआईए जीआरपी, एएसआई अजय कुमार जीआरपी सोनीपत, ईएसएम मदन लाल हांसी, सिपाही साहिल कुमार और अमित को पानीपत जीआरपी थाने में तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed