फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   250 activists conveyed a message of patriotism.

Ambala News: 250 कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
250 activists conveyed a message of patriotism.
अंबाला छावनी में शौर्य पथ संचलन निकालते हुए। संवाद - फोटो : बहराइच में चिलचिलाती धूप में गुजरते युवक।
विहिप और बजरंग दल की ओर से किया गया शौर्य पथ संचलन का आयोजन
विज्ञापन

अंबाला। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल हरियाणा प्रांत ने मंगलवार को शौर्य पथ संचलन का आयोजन किया। इसमें लगभग 250 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और नगरवासियों को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक एकता को बढ़ावा देना था।
यह संचलन सुबह 11 बजे सनातन धर्म स्कूल, अंबाला छावनी से शुरू हुआ। कार्यकर्ताओं ने पूर्ण गणवेश में अनुशासित और संगठित रूप से मार्च किया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों और व्यापारियों ने संचलन का स्वागत किया। यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

युवाओं के सशक्तिकरण पर जोर
वक्ताओं ने शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के महत्व पर प्रकाश डाला, जिसका हाल ही में साहा के तेपला में समापन हुआ है। इस प्रशिक्षण का लक्ष्य युवाओं में आत्मविश्वास और अनुशासन विकसित करना है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को शारीरिक, मानसिक और वैचारिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक होते हैं। इनसे राष्ट्र और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना भी बढ़ती है। विहिप जिला अंबाला के जिला सह मंत्री मोहित अहलूवालिया ने कार्यक्रम के शांतिपूर्ण समापन की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed