{"_id":"64121183b5db83417e07b1c4","slug":"25-lakh-rupees-looted-on-the-strength-of-pistol-from-a-person-coming-from-the-city-to-cantt-ambala-news-c-18-1-60851-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शहर से कैंट आ रहे व्यक्ति से पिस्तौल के बल पर 25 लाख रुपये की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शहर से कैंट आ रहे व्यक्ति से पिस्तौल के बल पर 25 लाख रुपये की लूट
विज्ञापन
अंबाला। ऑटो में बैठ शहर कैंट आ रहे व्यक्ति से बाइक सवारों ने पिस्तौल के बल 25 लाख रुपये लूट लिये। बताया जाता है कि पीड़ित को रुपये देने के लिए यमुनानगर जाना था लेकिन बाइक सवार दो आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में ऑटो को रुकवाया और व्यक्ति को पिस्तौल दिखाकर रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पड़ाव पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इतने रुपये कहां से आए, किस काम के लिए थे इसको लेकर अभी तक मामला संदिग्ध है। वहीं थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है और मामला संदिग्ध लग रहा है।
शिकायत में हंसमुख ने बताया कि वह गांव सांथल जिला महेसाना गुजरात का निवासी है। अभी वह छह-सात महीने से शहर के इंद्रनगर स्थित मकान में किराये पर रह रहा है। वह मनी ट्रांसफर का काम करता है। उसके साथ अन्य जानकार भी उसी मकान में किराये पर रहते हैं। बुधवार की सुबह करीब सात बजे वह कमरे से 25 लाख रुपये लेकर यमुनानगर के लिए चला था। उसने पुलिस डीएवी स्कूल के पास से छावनी के लिए ऑटो किया। ऑटो में पिछली सीट पर दो महिलाएं बैठी हुई थी। वह ऑटो चालक के बगल में सीट पर बैठ गया और उसने बैग अपने पैरों में रख लिया।
ऑटो जंडली पुल पार करके जीटी रोड पर पहुंचा। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो लड़के पीछे की तरफ से आए और ऑटो को रुकवा दिया। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट पहने हुए थे। उनमें से एक लड़का बाइक से नीचे उतरा और उसके नजदीक आया। इस दौरान उस लड़के ने अपनी जैकेट के अंदर से एक पिस्तौल निकाली और उस पर तान दी। युवक ने उसके पैरों में रखा रुपयों से भरा बैग उठाया और बाइक पर जाकर बैठ गया। इसके बाद वह दोनों युवक वापस शहर की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
60 लाख की लूट में भी नहीं हुआ था खुलासा
ऐसा ही एक मामला 27 दिसंबर की सुबह लगभग छह बजे इंको चौक रेलवे अंडर पास के पास भी हुआ था। जिसमें एक्टिवा पर 60 लाख रुपये लेकर यमुनानगर जा रहे दो लोगों को चार बाइक सवार युवकों ने हथियार के दम पर लूट लिया था। इस संबंध में अंबाला कैंट जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया गया। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई, बावजूद इसके अभी भी आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं।