फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   24 players selected for fencing competition in the trials of Khel Maha Kumbh

Ambala News: खेल महाकुंभ के ट्रायल में फेंसिंग स्पर्धा के लिए 24 खिलाड़ी चयनित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
24 players selected for fencing competition in the trials of Khel Maha Kumbh
अंबाला। जिलास्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज होने के बाद वीरवार को अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम के हॉस्टल में तलवारबाजी (फेंसिंग) के ट्रायल हुए।
विज्ञापन

जिलाभर से करीब 60 खिलाड़ियों ने सुबह ही सेंटर पर पहुंचकर भाग लिया व बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
आखिर में अपनी फाइट जितने वाले करीब 24 बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन हुआ। इनमें 12 लड़के व 12 लड़कियां शामिल है। जो खेल महाकुंभ में अंबाला की टीम बनेगी। इन खिलाड़ियों का हुआ चयन : फेंसिंग कोच विकास धानिया ने बताया कि लड़कियों के एपी इवेंट में उमंग, प्रीधी, प्रांजल, रवनूर और फाॅयल इवेंट में कनिष्का, प्रभसिमरन, हर्ष, प्रिशा का चयन हुआ। इसके अलावा सबरे इवेंट में निमृत कौर, नितिका, दीपाली, हरमनजोत का चयन हुआ। इसी तरह से लड़कों में बेहतरीन खेल के प्रदर्शन की बदौलत एपी इवेंट में जयंत, रूद्धप्रताप, हरनूर, राघव व फॉयल इवेंट में मयंक, ध्रुव, अभय गुप्ता व साबरे में समीर, तनवीर, आशुतोष, मनविंद्र का चयन हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed