फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   24 electric buses sent to Karnal; passengers inconvenienced.

Ambala News: करनाल भेजीं 24 इलेक्ट्रिक बसें, यात्री हुए परेशान

Fri, 17 Jul 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 17 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
24 electric buses sent to Karnal; passengers inconvenienced.
अंबाला छावनी बस अड्डे पर इलेक्ट्रिक बसों की इंतजार में परेशान होते यात्री। संवाद - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जींद में शुक्रवार को आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए अंबाला से 24 इलेक्ट्रिक बसों को वीरवार सुबह करनाल रवाना कर दिया गया। ये बसें करनाल के विभिन्न स्थानों पर रात्रि ठहराव करेंगी और शुक्रवार सुबह लोगों को लेकर कार्यक्रम स्थल तक जाएंगी।
एक साथ बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक बसों के करनाल भेजे जाने से अंबाला से संचालित कई प्रमुख रूटों पर बस सेवा प्रभावित रही। इसका सबसे अधिक असर बद्दी, कालका, चंडीगढ़, यमुनानगर और बराड़ा रूट के यात्रियों पर पड़ा। इलेक्ट्रिक बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों को लंबे समय तक बस अड्डे पर इंतजार करना पड़ा और अंततः अधिकांश लोगों को साधारण बसों से सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

बद्दी और कालका रूट के यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी
वीरवार की सुबह से ही अंबाला छावनी बस अड्डे पर बद्दी और कालका जाने वाले यात्रियों की भीड़ लगी रही। भीषण गर्मी के बीच लोग वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का इंतजार करते रहे, लेकिन बसें उपलब्ध नहीं होने से उन्हें निराशा हाथ लगी। काफी देर इंतजार करने के बाद यात्रियों ने मजबूरी में साधारण बसों का सहारा लिया। यह स्थिति सुबह से लेकर शाम तक बनी रही। कई लोगों ने इस पर नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बद्दी स्थित एक फैक्टरी में कार्यरत राकेश कुमार ने बताया कि वह इलेक्ट्रिक बस का इंतजार कर रहे थे, लेकिन काफी देर तक बस नहीं पहुंची। पूछताछ केंद्र पर भी बसों के आने का स्पष्ट समय नहीं बताया गया।
वहीं, कालका जाने वाली संतोष देवी ने बताया कि उन्होंने गर्मी से राहत के लिए इलेक्ट्रिक बस से यात्रा करने की योजना बनाई थी, लेकिन करीब एक घंटे तक इंतजार करने के बाद पता चला कि सभी बसें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए करनाल भेजी गई हैं। इसके बाद उन्हें दूसरी बस से यात्रा करनी पड़ी।


अंबाला से 24 बसे करनाल भेजी गई है, यह सभी बसें करनाल के विभिन्न स्थानों पर रात्रि ठहराव करेंगी। शुक्रवार को इन बसों में लोगों को पीएम के कार्यक्रम तक पहुंचाया जाएगा।
-सुरजीत, इंचार्ज, यातायात ब्रांच, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed