फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   232 out of 552 seats in ITI's first counseling

Ambala News: आईटीआई की पहली काउंसिलिंग में भी 552 में से 232 सीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
232 out of 552 seats in ITI's first counseling
अंबाला सिटी। राजकीय आईटीआई अंबाला शहर और राजकीय आईटीआई महिला में दाखिला की प्रथम चरण की काउंसिलिंग के अंतिम दिन रविवार को भी खुले रहेंगे, लेकिन अभी तक जो अभ्यर्थी अपने प्रमाण पत्र सत्यापित करा चुके हैं। केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को रविवार को फीस भरने की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

प्रथम चरण की काउंसिलिंग दो जुलाई तक चलनी है और दो जुलाई को अंतिम दिन में केवल फीस प्राप्त की जाएगी। दस्तावेज सत्यापित करने का कार्य एक जुलाई तक किया जाना था। इसके साथ ही चार जुलाई को प्रथम चरण की काउंसलिंग पूर्ण होने के उपरांत रिक्त रहने वाली सीटों का विवरण दाखिला पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई अंबाला शहर संस्थान प्रिंसिपल भूपेंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का चयन प्रथम चरण की काउंसिलिंग में हुआ है, लेकिन उनके द्वारा किसी कारण से प्रथम चरण में दाखिला नहीं दिया गया है, उन अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण की काउंसिलिंग में जाने के लिए 500 रुपये की जुर्माना राशि अदा करनी होगी। वहीं, अंबाला शहर राजकीय आईटीआई में पहली काउंसिलिंग में 552 में से 232 सीट भरी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे चरण में सभी सीट सामान्य सीटों के रूप में भरी जाएंगी

-आईटीआई की हर व्यवसाय में 30 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है और स्टेनो हिंदी व अंग्रेजी में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीट आरक्षित हैं।
-ऑनलाइन काउंसिलिंग के तीन चरण पूर्ण होने के उपरांत आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा। चौथे चरण में सभी सीटें सामान्य सीटों के रूप में भरी जाएंगी।
-बेसिक कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड की शत-प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।


राजकीय आईटीआई अंबाला शहर में पहली काउंसिलिंग में यह भरी सीट

ट्रेड कुल सीट भरी सीट

आर्किटेक्चर ड्रॉफ्समैन 24
5
बेकरस एवं कांफ्रेशनर 24
3

कोपा एनसीवीटी 48
39

कोपा एससीवीटी 24
3

सीएचएनएम 24 12

कॉस्मेटोलॉजी एससीवीटी 24
1

कॉस्मेटोलॉजी एनसीवीटी 48
19

ड्रेस मेकिंग 20
15

डीएमसी 24
11

डीएमएम 20
10

डेंटल लेबारेट्री एंड इंक्यूप्मेंट टेक्नीशियन 24
4

अस्पताल हाउस कीपिंग 24
9

इंफोमेशन टेक्नोलॉजी 24
14

एमसीईए 24
5

सेविंग टेक्नोलॉजी 40
18
स्टेनोग्रॉफी अंग्रेजी 48
26
स्टेनोग्रॉफी हिंदी 48
29

सरफेस ऑरनामेंशन टेक्नीक्यूस 40
9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed