फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   226 acres of forest department land is still occupied, most in Narayangarh

Ambala News: वन विभाग की 226 एकड़ जमीन पर अब भी कब्जा, नारायणगढ़ में सबसे ज्यादा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
226 acres of forest department land is still occupied, most in Narayangarh
नर्सरी में लगाई गई पौध। विभाग
अंबाला सिटी। वन विभाग प्रत्येक वर्ष वन क्षेत्र बढ़ाने के लिए पौधारोपण अभियान चलाता है। मगर दूसरी ओर अपनी ही जमीन को कब्जा मुक्त कराने में धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में वन विभाग की 226 एकड़ भूमि पर पंचायत और अन्य लोगों का कब्जा है। जिस कारण वन क्षेत्र का विस्तार भी प्रभावित हो रहा है। हालांकि बीते वर्ष विभाग ने वन क्षेत्र बढ़ाया था। मगर अब भी नारायणगढ़ के क्षेत्र में सबसे ज्यादा वन्य क्षेत्र पर कब्जा है।
विज्ञापन

इस वर्ष के लिए लक्ष्य निर्धारित
इधर सरकार की ओर से वन विभाग को पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। इस वर्ष विभाग की ओर से जिले भर में 22 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें विभाग की जमीन पर नौ लाख 82 हजार 250 पौधे विभाग आरक्षित स्थानों पर लगाएगा। वहीं एक लाख 10 हजार पौधे किसानों की जमीनों पर लगाए जाएंगे। जिसके लिए किसान पौध भी निशुल्क ले सकता है। इसके साथ ही एक लाख 21 हजार पेड़ सड़क के किनारों पर लगाए जाएंगे। इसके अलावा दो लाख 20 हजार सफेदे के लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सियाें में पौध तैयार
वन विभाग ने पौधरोपण के लिए जिले की 11 नर्सियों में पौध तैयार कर ली है। इसमें अंबाला की जनसुई, नसीरपुर, रामपुर, साहा की अधोया, सोहना, साहा, गगनहेड़ी , नारायणगढ़ की काठेमाजरा, मानकपुर, छोटी बस्सी, बड़ागढ़ नर्सियों में पौध तैयार की जा रही है। मौजूदा समय में नर्सियों में करीब 15 लाख पौध उपलब्ध है। रेंज के अनुसार अंबाला में कुल दो लाख 36 हजार 665 पौध, साहा में एक लाख 67 हजार 146 पौध, नारायणगढ़ में तीन लाख 95 हजार 474 पौध उपलब्ध है।
वर्जन
सरकार के निर्देशों पर ही विभाग की ओर से काम किया जा रहा है। इस वर्ष के निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।
-राजेश माथुर, जिला वन अधिकारी अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed