{"_id":"5c6081e0bdec22297827b026","slug":"21549828576-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह धूप से मिली राहत, सुबह धुंध तो दोपहर बाद ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह धूप से मिली राहत, सुबह धुंध तो दोपहर बाद ठिठुरन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह धूप, दोपहर बाद आसमान में छाये बादल
फोटो नंबर :: 16, 17
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। रविवार को बेशक सुबह के समय धूप से लोगों को राहत मिली। लेकिन दोपहर आते-आते आसमान में बादलों और सूर्य की लुकाछिपी शुरू हो गई। दोपहर से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। दिन का अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया गया।
रविवार को सुबह के समय खिली धूप ने लोगों को राहत प्रदान कर दी। लोग भी अपना कामकाज निपटाकर धूप में बैठे और कुछ दिनों से चल रही शीतलहर से निजात भी मिली। लेकिन दोपहर आते-आते आसमान में बादल छाने लगे और हवाएं भी चलने लगीं। इससे सर्दी महसूस की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में सुबह के समय धुंध परेशान करेगी। जबकि चौदह और पंद्रह फरवरी को बूंदाबांदी के आसार हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी दस से बारह डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। इसके साथ ठंडी हवाएं भी परेशान करेंगी।