{"_id":"5ad4fcfb4f1c1b9c098b4f03","slug":"21523907835-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"97256 मरीजों में सबसे ज्याद ब्लड प्रेशर और शुगर से पीड़ित : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
97256 मरीजों में सबसे ज्याद ब्लड प्रेशर और शुगर से पीड़ित : सीएमओ
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में ब्लड प्रेशर और शुगर पीड़ित सबसे ज्यादा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान भारत योजना के तहत की जिले में 97256 लोगों की जांच की है। जांच में यह सामने आया है कि जिले के लोग सबसे ज्यादा बीपी यानि ब्लड प्रेशर और शुगर से प्रभावित हैं। समुचित प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के तहत 97256 नागरिक गैर संचारी रोगों के आशंकित मरीज पाए गए हैं। इनमें से 9341 व्यक्ति उच्च रक्तचाप, 6514 मधुमेह, 120 व्यक्ति मुंह के कैंसर, 88 महिलाएं स्तन और 258 महिलाएं गर्भाश्य के मुंह के कैंसर की आशंकित मरीज पाई गई हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंजोखरा साहिब में इन सभी का डाटाबेस तैयार कर रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा और ऐसे मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में रेफर किया जाएगा। निकट भविष्य में यह सॉफ्टवेयर प्रदेश के सभी केंद्रों में शुरू किया जाएगा।
यह है विभाग की योजना
जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान भारत योजना के तहत जिला के नागरिकों की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच करवाई गई। इन सभी लोगों का डाटाबेस तैयार किया गया है, जिसे एक सॉफ्टवेयर के जरिये मॉनिटर किया गया है। यह डाटाबेस इन लोगों के नियमित इलाज और जांच में काफी सहायक रहेगा। यह डाटाबेस भी लगातार बढ़ता रहेगा, जबकि मरीजों की जांच का रिकार्ड इसमें सुरक्षित रहेगा।
लाइफस्टाइल है बीमारियों का कारण
चिकित्सकों की माने तो मधुमेह और ब्लड प्रेशर की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। लोगों का रहन-सहन, खानपान बदलने और शारीरिक श्रम कम होने के कारण यह बीमारी लोगों को घेर रही है। यदि इन दोनों परिस्थितियों में यदि लाइफस्टाइल न बदला गया, तो यह बीमारी और तेजी से बढ़ेगी, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंजोखरा साहिब में इन सभी लोगों का रिकार्ड ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा और ऐसे मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में रेफर किया जाएगा। निकट भविष्य में यह सॉफ्टवेयर हरियाणा के सभी केंद्रों में शुरू किया जाएगा। - डॉ. विनोद गुप्ता, सीएमओ, अंबाला