{"_id":"5acfb3bc4f1c1b613e8b4e32","slug":"21523561404-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम, दुकानदार ने पहले ही हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम, दुकानदार ने पहले ही हटाया
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम टीम, दुकानदार ने पहले ही हटाया
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
नगर निगम की टीम वीरवार को लाव लश्कर के साथ कैंट के चौड़ा बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची। इस दौरान डीएसपी अंबाला कैंट सहित पुलिस बल भी मौजूद रहा। वीरवार को कोई हंगामा नहीं हुआ, दुकानदारों ने भी खुद ही अतिक्रमण हटा लिया।
ज्ञात रहे कि बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कैंट के चौड़ा बाजार में जमकर हंगामा हुआ था। भाजपा नेता व मनोनीत पार्षद सतपाल ढल ने इस कार्रवाई का विरोध किया था और दुकानें बंद कराई थीं। इसको देखते हुए नगर निगम की टीम ने 24 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया था। उधर, वीरवार को नगर निगम की टीम पूरे बंदोबस्त के साथ बाजार से अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। इससे पहले ही दुकानदारों ने अतिक्रमण हटा लिया था, जबकि अन्य बाजारों में टीम ने कार्रवाई की। टीम ने कैंट के बजाजा बाजार में खड़े वाहनों के मालिकों व दुकानदारों से कहा कि वे अतिक्रमण हटा लें अन्यथा निगम कार्रवाई करेगा। इस दौरान डीएसपी सुरेश कौशिक, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।