फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ----चार समाचार----

----चार समाचार----

Fri, 23 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
----चार समाचार----
सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 तक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
सेना भर्ती मुख्यालय द्वारा चार से 13 अप्रैल तक महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय मुलाना में आयोजित की जा रही खुली सेना भर्ती रैली के लिए 25 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। भर्ती निदेशक कर्नल सोमनाथ गुप्ता ने बताया कि इस भर्ती रैली में अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल जिलों के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के अभ्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं। जिन अभ्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है, वह 27 मार्च से लेकर तीन अप्रैल तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि एडमिट कार्ड के बिना किसी भी अभ्यार्थी को सेना भर्ती रैली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भर्ती रैली में दस्तावेजों की गहनता से जांच करने के साथ-साथ नशे का प्रयोग करके दौड़ आदि लगाने वाले अभ्यार्थियों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि पैसे लेकर युवाओं को सेना में भर्ती करवाने का आश्वासन देकर गुमराह करने वाले दलालों पर भी सेना पुलिस, गुप्तचर विभाग व अन्य माध्यमों से बारीकी से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed