{"_id":"5ab4072f4f1c1bc4758b6efc","slug":"21521747759-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल के विरोध में 25 मार्च को दिल्ली में होगी महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल के विरोध में 25 मार्च को दिल्ली में होगी महापंचायत
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएमसी बिल के विरोध में 25 को दिल्ली में महापंचायत
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
सरकार द्वारा संसद में पेश नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) बिल के विरोध में आईएमए 25 मार्च को दिल्ली में महापंचायत का आयोजन करेगी जिसमें देशभर से 25 हजार से ज्यादा सदस्य हिस्सा लेंगे। यह जानकारी आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रवि वानखेडर ने पत्रकारवार्ता में दी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉ. वानखेडर ने एनएमसी बिल को गरीब विरोधी, जनविरोधी, लोकतंत्र विरोधी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला बताया। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित बिल के तहत एमसीआई की जगह एनएमसी के गठन का प्रस्ताव किया गया है। बिल में ऐसे प्रावधान हैं जिससे आयुष डॉक्टर को भी मॉर्ड्न मेडिसिन प्रेक्टिस करने की अनुमति मिल जाएगी जबकि इसके लिए कम-से-कम एमबीबीएस क्वालिफिकेशन होनी चाहिए। बिल पास होने से हकीमी करने वाले भी डॉक्टर बन जाएंगे। आईएमए किसी भी सूरत में मौजूदा स्वरूप में एनएमसी बिल कतई स्वीकार नहीं कर सकती। इसी के विरोध में वह पिछले एक महीने से भारत की यात्रा पर हैं और सभी को महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण दे रहे हैं। देश के चार कोनों से चली साइकिल यात्राएं भी 25 मार्च को दिल्ली में महापंचायत में शामिल होगी।