{"_id":"5aa6d72a4f1c1ba4758b51ed","slug":"21520883498-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक घायल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक घायल, एक की मौत
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, घायल दो युवकों में से एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। लोगों ने दोनों घायलों को सिटी सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां एक युवक की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस नेे शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी मुताबिक
शिकायतकर्ता विजय कुमार निवासी कुरुक्षेत्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह बेकरी में काम करता है। और अपने घर से दोस्त अमरजीत निवासी आजमगढ़ यूपी के साथ शाहाबाद से राजपुरा जाने के लिए बाइक से निकला था। अमरजीत (19) एक फैक्ट्री में काम करता है। जानकारी मुताबिक बाइक को विजय चला रहा था और अमरजीत पीछे बैठा था। इस दौरान टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो एक कार चालक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। चालक पहले तो रुका फिर दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए कार लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। यहां ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने अमरजीत को मृत घोषित कर दिया। केस के जांच अधिकारी एएसआई विजय का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।