{"_id":"59a463244f1c1bcb018b45dc","slug":"21503945508-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज खुलेंगे जिला भर के स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज खुलेंगे जिला भर के स्कूल
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
डेरा प्रकरण के कारण पैदा हुए हालातों के चलते तीन दिन बंद रहे जिला भर के स्कूल अब मंगलवार से नियमित रूप से खुलेंगे। बताया जा रहा है कि स्थिति नियंत्रण में है, जबकि अभी तक स्कूलों में अवकाश रखने के निर्देश नहीं आए हैं। उल्लेखनीय कि 25, 26 व 28 को डेरा प्रकरण के चलते जिस तरह से हालात पैदा हुआ थे, उसे देखते हुए सरकार ने स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया था। इसी को लेकर रोजाना समीक्षा हुई और हालातों को देखते हुए जिला स्तर पर यह निर्देश जारी किए गए। अब स्थिति नियंत्रण में है और इसी के चलते अब शिक्षा विभाग ने निर्णय लिया है कि जिला भर के स्कूल अब 29 अगस्त को खुलेंगे। इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी उमा शर्मा ने बताया कि मंगलवार यानी 29 अगस्त को सभी स्कूल पहले की तरह से ही खुलेंगे।