{"_id":"599890fd4f1c1b120e8b475b","slug":"21503170813-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"---दो समाचार---","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
---दो समाचार---
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। पुलिस लाइन में ऑफिसर इंस्टीट्यूट में एडीजीपी लॉ एंड आर्डर मोहम्मद अकील ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों व थाना प्रबंधकों, निरीक्षकों, कार्यभारी पुलिस चौकियों की बैठक ली। बैठक में 25 अगस्त को सीबीआई न्यायालय डेरा प्रमुख पर दिए जाने वाले निर्णय को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रबंधों के पुख्ता इंतजाम करने बारे दिशा निर्देश दिए। एडीजीपी मोहम्मद अकील के यहां पहुंचने पर एसीपी अभिषेक जोरवाल ने उनका स्वागत किया। एडीजीपी ने निर्देश दिए कि कानून एवं व्यवस्था हर हालत में बरकरार रहे और जो असमाजिक तत्वों, अशांति फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनन कार्यवाही करें। सुरक्षा को लेकर बैठक करीब दो घंटे तक चली।
-----
हत्या की कोशिश के मामले में आरोपी गिरफ्तार
अंबाला सिटी। हत्या की कोशिश के मामले में गत दिवस पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आशु उर्फ अंशुल कुमार निवासी रविदास बस्ती अंबाला शहर को रविदास माजरी से गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया है। शिकायतकर्ता जोनी निवासी कैथ माजरी अंबाला शहर ने 17 अगस्त 2017 को थाना अंबाला शहर में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी आशु ने 16 अगस्त रात्रि नावल्टी चौक पर उसपर चाकू से हमला कर उसकी हत्या की कोशिश की थी। इसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज किया था।