{"_id":"5973a3194f1c1bd5288b473a","slug":"21500750617-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी सीमेंट इस्तेमाल होता पकड़ा, भाजपा नेता पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी सीमेंट इस्तेमाल होता पकड़ा, भाजपा नेता पर शक
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। महावीर नगर में भाजपा नेता द्वारा किए जा रहे निर्माण में सरकारी सीमेंट इस्तेमाल होने का मामला तूल पकड़ गया। मामले की जांच के लिए तहसीलदार व पुलिस टीम ने सीमेंट के कुछ कट्टे कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी है। बताते हैं कि प्राथमिक जांच में ही गड़बड़ी मिली है और मामले की रिपोर्ट एसडीएम को अधिकारियों ने दी है।
सिटी के महावीर नगर में भाजपा नेता सुखदेव द्वारा मकान का निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद एसडीएम सुभाष सिहाग के आदेशों पर तहसीलदार टीआर गौतम के साथ साथ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। इस दौरान पुलिस ने तीन सीमेंट के कट्टे बरामद किए और उन्हें कब्जे में लिया। प्राथमिक पूछताछ के दौरान सुखदेव धीमान ने बताया कि यह कट्टे उसने हुड्डा के ठेकेदार के पास काम कर रहे मुंशी सुखविंद्र से लिए थे। उसने बताया कि सुखविंद्र ने उससे रुपये लिए थे और रुपये देने की बजाए, वह उसे सीमेंट के कट्टे दे गया। उधर पुलिस सरकारी सीमेंट का इस्तेमाल होने की घटना ने भाजपा नेताओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ तो सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात करती है तो दूसरी तरफ भाजपा के नेता सत्ता में आने के बाद खुद गलत काम करवा रहे हैं। फिलहाल पुलिस जांच में खुलासा होगा कि आखिर यह सीमेंट कहां से आया और किससे लिया है।