फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   2.14 lakh fraud under pigeon-flying in the name of sending abroad

Ambala News: विदेश भेजने के नाम पर कबूतरबाजी के तहत 2.14 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
2.14 lakh fraud under pigeon-flying in the name of sending abroad
अंबाला। विदेश भेजने के नाम पर कबूतरबाजी के तहत 2.14 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पुलिस ने साहा के माया इंक्लेव निवासी सुखराम की शिकायत पर सादिक खान व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुखराम ने बताया कि उन्होंने अपने पुत्र उदयवीर को विदेश भेजने के लिए पूर्वी दिल्ली के पुरानी बृजपुरी कृष्णा नगर निवासी सादिक खान से अगस्त 2023 में अंबाला में मुलाकात की थी।
विज्ञापन

सादिक खान ने उन्हें पहले तो न्यूजीलैंड भेजने के लिए 11 लाख रुपये में बात की और उनसे पेपर, पासपोर्ट व एक लाख 32 हजार रुपये अपने खाते में ले लिए। दो महीने बाद सादिक खान ने न्यूजीलैंड का ऑफर लेटर उन्हें दिया और कहा कि जल्द ही उनका काम हो जाएगा। चार महीने बीत जाने के बाद फिर सादिक ने उन्हें दिल्ली बुलाया और कहा कि न्यूजीलैंड का वीजा नहीं लगा। इसके बाद उसने उन्हें ग्रीस देश में भेजने के लिए कहा, इसके लिए वह सहमत हो गए। सादिक ने उनसे 72 हजार रुपये ग्रीस की फीस व मेडिकल के लिए 10 हजार अलग से ले लिए। उसके पास कुल 2.14 लाख रुपये चले गए। जब उन्होंने सादिक खान से फोन पर बात करने की कोशिश तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। इस तरह करते-करते लगभग दो वर्ष बीत गए लेकिन न तो रुपये वापस मिले और न ही उनके बेटे को विदेश भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed