फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   210 grams of heroin recovered from three accused

Ambala News: तीन आरोपियों से 210 ग्राम हेरोइन बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
210 grams of heroin recovered from three accused
अंबाला। सीआईए-2 अंबाला के पुलिस दल ने सूचना के आधार पर नेशनल हाइवे नंबर 44 कुष्ट आश्रम के पास से 210 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना पड़ाव में एनडीपीएस एक्ट के तहत इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उनकी पहचान बब्याल निवासी आरोपी मलकीत सिंह उर्फ भूरा, राम नगर निवासी बृजेश चड्डा, न्यू दयाल बाग निवासी रमनदीप सिंह उर्फ ढिल्लों के तौर पर हुई। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से मलकीत का दो दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ व अन्य दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

सीआईए-2 की टीम को 15 दिसंबर को मुखबिर ने सूचना दी थी कि आरोपी दिल्ली से हेरोइन तस्करी कर अंबाला में सप्लाई करने का कार्य करते हैं। आरोपी सिल्वर कलर की आई-20 कार में दिल्ली से आएंगे। सूचना के आधार पर सीआईए-2 अंबाला के पुलिस दल ने नेशनल हाईवे नंबर 44 कुष्ट आश्रम के पास नाकाबंदी कर दी। इस दौरान आरोपियों की कार को रुकवाकर तलाशी ली तो उनके पास से 210 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी रमनदीप के खिलाफ दो मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज है। इनमें थाना पड़ाव और थाना महेशनगर में हेरोइन तस्करी के मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी मलकीत के खिलाफ थाना महेशनगर में एक मामला लड़ाई झगड़े से संबंधित व दो मामले थाना महेशनगर में हेरोइन तस्करी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

इस साल नशे के खिलाफ कार्रवाई में यह जब्त किया
एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक जनवरी से 15 दिसंबर तक पुलिस ने विशेष कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने 137 मामले दर्ज करते हुए 177 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 5 किलो 377 ग्राम हेरोइन, 18 किलो 374 ग्राम अफीम, 17 क्विंटल 36 किलो 872 ग्राम चूरापोस्त, 29 किलो 927 ग्राम गांजा, 233 ग्राम चरस, 65724 नशीली गोलियां, 9824 नशीले कैप्सूल, 1950 नशीले इंजेक्शन, 95 सीरप बोतल बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed