{"_id":"64dfbfa439ccb69aec03a7f4","slug":"21-percent-more-rain-than-normal-ambala-news-c-36-1-amb1003-8793-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सामान्य से 21 फीसद अधिक बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सामान्य से 21 फीसद अधिक बारिश
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पिछले कई दिन से उमस भरी गर्मी से लोग हाल बेहाल रहे। शुक्रवार दिन का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया।
अभी तक मानसून सीजन की बात करें तो सामान्य 586.5 मिलीमीटर बारिश होनी थी, जबकि अभी तक 710.7 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 21 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, दूसरी तरफ कई दिनों से बारिश नहीं होने से बिजली खपत भी बढ़ रही है। इससे बिजली कट लग रहे हैं।
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ की अक्षय रेखा का पश्चिमी छोर अब भी सामान्य स्थिति से उत्तर की और हिमालय की तलहटियों की तरफ बना है। बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना से 19 अगस्त से हवाओं में बदलाव की संभावना है। जो पश्चिमी से पुरवाई नमी वाली हवाओं के प्रभाव से हरियाणा राज्य में 19 अगस्त रात से 22 अगस्त के दौरान मौसम परिवर्तनशील और उत्तरी जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल) में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी। दक्षिण पश्चिमी जिलों (महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत) में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिमी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखीदादरी में आंशिक बादलवाई व बीच बीच में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की ही संभावना है। इस दौरान राज्य में दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।