फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पाक पर कार्रवाई की मांग

शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पाक पर कार्रवाई की मांग

Mon, 18 Feb 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पाक पर कार्रवाई की  मांग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला। जिला भर में रविवार को लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। विभिन्न संगठनों ने जहां शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकाला, वहीं कई संस्थाओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर सरकार से मांग की कि वह पाकिस्तान पर कार्रवाई करे।

आतंकवाद के खिलाफ धरने पर बैठे स्वास्थ्य मंत्री, विधायक व अन्य
आतंकवाद के खिलाफ रविवार को अग्रसेन चौक पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार, शहर विधायक असीम गोयल व पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता धरने पर बैठे। जगमोहन लाल कुमार जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में पुलवामा की आतंकी घटना के विरोध में रविवार को अग्रसैन चौक अंबाला शहर पर धरना दिया गया। इस दौरान शहर की विभिन्न संस्थाओं व गणमान्य व्यक्तियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी ने अपने अपने विचार रखे। इस मौके पर मुलाना विधायक संतोष सारवान, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा, अरुण भान, जीप चेयरमैन सुरेंदर राणा, राजेश बतौरा, अनुभव अग्रवाल, हरीश शर्मा, रितेश गोयल, जितेंद्र अग्रवाल, सोम चोपड़ा, जसबीर सिंह जस्सी, बलविंदर सिंह, रमेश पाल, गुरप्रीत कौर, सतपाल जैन, सुभाष अग्रवाल, रमन वसन व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूर्व मेयर रमेशमल की अध्यक्षता में जगाधरी गेट पर कैंडल मार्च
शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए पूर्व मेयर रमेशमल अध्यक्षता में सैकड़ों लोग जगाधरी गेट पर एकत्रित हुए। इस दौरान सभी ने केंडल मार्च निकाला और कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। वहीं शहीद हुए जवानों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। पूर्व मेयर रमेशमल ने कहा कि अभी तक की आतंकी घटनाओं में से यह सबसे बड़ी घटना है और अब सरकार को चाहिए कि आतंकियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। इस अवसर पर नैना देवी सेवादल के प्रधान हीरा कश्यप, अज्जू सहगल, लक्की सभ्रवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारायणगढ़ में स्टार स्पोर्ट्स क्लब नारायणगढ़ ने शोक व प्रार्थना सभा का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। नारायणगढ़ कॉलेज प्रागंण में सभा में क्लब के साथियों ने मौन रखकर तथा प्रार्थना कर शहीदों को श्रद्धा पुष्प अर्पित किए। इस दौरान प्रधान सदीक सहित मुश्ताक खान, कमल भट्टी, प्रिंस सिंह, सुमनी डडवाल, मास्टर ज्ञानचंद, संदीप कुमार, सचिन वालिया, प्रदीप धीमान, रमन वालिया, यूसफ खान, दिलबाग सिंह, जावेद अंसारी, कमलकांत, संजीव, दमन सिंह, सुभाष बुमरा, संदीप गुज्जर आदि मौजूद रहे।

आप अंबाला इकाई ने पाक पर कार्रवाई मांगी
आम आदमी पार्टी मुलाना इकाई ने आतंकवाद के मामले में पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इकाई के संगठन मंत्री हरजीत सिंह ढींढसा ने कहा कि गोहाना में आयोजित रैली श्रद्धांजलि सभा में बदल दी गई। मौके पर इकाई से सचिव गुरतेज सिंह, मीडिया प्रभारी पलविंदर सिंह, नसीब पूनिया, मनमोहन सिंह, जसविंदर सिंह, सिमरन ढींडसा मौजूद रहे।


शिवसेना पंजाब ने फूंका पाक का पुतला
शिवसेना पंजाब ने रविवार को कैंट के सदर बाजार चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। शिवसेना पंजाब के हरियाणा प्रमुख करण कुमार ने कहा कि पुलवामा के शहीदों की श्रद्धांजलि व्यर्थ नहीं जानी चाहिए। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष संजय राठी, विक्रम चौहान, युवा अध्यक्ष यश मलावालिया, प्रदेश सह सचिव सन्नी सोनकर,अंबाला अध्यक्ष सूरज कश्यप, कुलभूषण, ग्रामीण अध्यक्ष आकाश वर्मा सहित तरुण, अतुल, रजत, रोहित, आशीष वर्मा, विनय, सुजल गुप्ता, जतिन, हर्ष, मोहित, मोनू, जय, मोहन, सुभाष चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed