{"_id":"5c5c8422bdec227367366c8a","slug":"201549567010-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 फरवरी से 5 मार्च तक गांधी ग्रांउड में आयोजित होगा राज्यस्तरीय सरस मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 फरवरी से 5 मार्च तक गांधी ग्रांउड में आयोजित होगा राज्यस्तरीय सरस मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी ग्राउंड में 22 फरवरी से लगेगा राज्यस्तरीय सरस मेला
फोटो नंबर------9
-विभिन्न राज्यों के 250 से ज्यादा उद्यमी लगाएंगे मेले में स्टॉल
-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न राज्यों के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां : डीसी
-बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, कहा-किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से 22 फरवरी से पांच मार्च तक गांधी ग्रांउड अंबाला कैंट में राज्यस्तरीय सरस मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न राज्यों के 250 से ज्यादा उद्यमी स्टॉल लगाएंगे। साथ ही मेले में आए विभिन्न कलाकार अपने-अपने राज्यों से संबंधित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देंगे। वीरवार को डीसी शरणदीप कौर ने अपने कार्यालय में मेले की तैयारियों को लेकर बैठक की। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
डीसी ने कहा कि राज्य स्तरीय मेले में प्रतिदिन अतिविशिष्ठ व्यक्तियों का आगमन रहेगा। इसलिए तैयारियों में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। एडीसी शक्ति सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सरस मेला सूरजकुंड मेले की तर्ज पर आयोजित हो, इस प्रकार की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि गांधी ग्राउंड में जमीन को पूरी तरह समतल किया जाए और जहां वाइटवॉश की जरूरत हो, करवा लिया जाए। उन्होंने डिप्टी सीईओ को निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में बेहतरीन फूड-कोर्ट स्थापित किया जाए। साथ ही डेकोरेशन और यातायात की व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने एसडीएम कैंट को निर्देश दिए कि वे कलाकारों और उद्यमियों के ठहरने की व्यवस्था करने के दृष्टिगत अभी से ही धर्मशाला व रेस्ट हाउस बुक कर लें। स्टॉल अलॉटमेंट का कार्य भी पारदर्शिता के साथ होना चाहिए।
मुख्य अतिथियों की रूपरेख बनाने के लिए नगराधीश को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि मेले में कंट्रोल रूम की व्यवस्था की जाएगी। नगर निगम के अधिकारी साफ-सफाई की व्यवस्था देखेंगे। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए कार्यकारी अभियंता उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम को कहा गया है। मेला कवरेज के लिए आने वाले पत्रकारों के लिए मीडिया सेंटर की व्यवस्था भी की जाएगी।