{"_id":"5c5c3110bdec224e0121d9c1","slug":"201549545744-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी को लाना है, देश को चोरों से बचाना है : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी को लाना है, देश को चोरों से बचाना है : विज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी को लाना है, देश को चोरों से बचाना है : विज
-स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने ट्विट कर कांग्रेस पर साधा निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने बुधवार ट्विट कर कहा कि मोदी को फिर से पीएम बनाना है, देश को चोरों से बचाना है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव आ रहे हैं और एक बार फिर देश यह तय करेगा कि देश की बागडोर किसके हाथ में हो।
पिछले यूपीए के राज में भ्रष्टाचार, स्कैम और चोरी का राज रहा और अब देश का मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस जो बेल पार्टी के रूप से जाने जाते हैं, क्योंकि उस पार्टी की सोनिया गांधी बेल पर, राहुल गांधी बेल पर, राबर्ट वाड्रा बेल पर हैं। इसलिए वह नहीं चाहते कि देश ऐसे लोगों के हाथ में जाए जो बेल पर हो। उधर, मनी लांड्रिंग केस में ईडी के समक्ष पेश हुए राबर्ट वाड्रा मामले में भी मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राबर्ट वाड्रा खुद को पाक साफ बताते आएं हैं, लेकिन अब कई रहस्य खुल रहे हैं। उनकी कई बेनामी संपत्तियां सामने आ रही हैं। लिहाजा अब ईडी उनसे मनी लांड्रिंग से किए गए कामों के बारे में पूछताछ करना चाहती है और उनकी जांच के बाद ही सच्चाई सबके सामने आ जाएगी। प्रियंका गांधी के महासचिव बनने और उन्हें कांग्रेस कार्यालय में कमरा अलॉट होने और वहां आसपास राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और राबर्ट वाड्रा के पोस्टर लगने पर भी विज ने तीखा तंज कसा। विज ने कहा कि यह बिल्कुल साफ है कि प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया ही इसलिए गया है कि राबर्ट वाड्रा की कांग्रेस में एंट्री हो सके। उसका कांग्रेस में प्रभाव के साथ कब्जा हो सके और ऐसे में जो पोस्टर लगे हैं वह ठीक लगे हैं।