फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   छह माह से बिछड़े बच्चे को उसके परिवार से मिलवाया

छह माह से बिछड़े बच्चे को उसके परिवार से मिलवाया

Fri, 28 Dec 2018 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
छह माह से बिछड़े बच्चे को उसके परिवार से मिलवाया
छह माह से बिछड़े बच्चे को परिवार से मिलवाया
विज्ञापन

रुड़की से गुम हुआ था, एसएचओ के पास व्हाट्सएप पर बच्चे की फोटो भेजी तो चाचा ने पहचाना
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। स्टेट क्राइम ब्रांच पंचकूला की एंटी ह्यूमन ट्रफिंग यूनिट पंचकूला की टीम इंचार्ज सब इंस्पेक्टर मुकेश रानी ने छह माह से बिछड़े एक बच्चे को उसके परिवार से मिलवाया। उक्त बच्चा करीब 6 माह पहले रुड़की (यूपी) अपने पापा के साथ आया था और वहां से गुम हो गया। परिजनों ने इसको काफी तालाश किया। इसके बाद यह बच्चा अंबाला स्टेशन पर चाइल्ड लाइन को मिला था। बच्चे को सीडब्ल्यूसी के आदेश से नारायणगढ़ आश्रम में छोड़ा गया। एंटी ह्यूमन ट्रफिंग यूनिट पंचकूला की टीम ने नारायणगढ़ आश्रम में जाकर बच्चे से पूछताछ की। पहले तो बच्चा झूठ बोलता रहा, फिर टीम इंचार्ज सब इंस्पेक्टर मुकेश रानी व कविता द्वारा बार-बार पूछताछ करने पर बच्चे ने अपना नाम संजय व सिवा बताया और गांव जारूपरसा, खटीमा व पीलीभीत यूपी बताया। पीलीभीत में मुकेश रानी ने एसपी कार्यालय में संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि खटीमा नैनीताल में पड़ता है। इसके बाद नैनीताल डीआरसी में संपर्क कर एसएचओ जाउपारसा से संपर्क किया तो उन्होंने बच्चे के चाचा से बात करवाई और बताया कि यह बच्चा रुड़की से गुम हुआ था और अभी तक नहीं मिला है। इसके बाद टीम ने एसएचओ के पास व्हाट्सएप के जरिये बच्चे की फोटो भेजी, जिसको उसके चाचा ने पहचान लिया और बताया कि यह तीन भाई-बहन हैं। इसके बाद सीडब्ल्यूसी के आदेश से बच्चे को उसके परिवार से मिलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed