फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   खड़े टिप्पर में टकराई बाइक, दो की मौत, एक गंभीर

खड़े टिप्पर में टकराई बाइक, दो की मौत, एक गंभीर

Sat, 03 Nov 2018 11:51 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खड़े टिप्पर में टकराई बाइक, दो की मौत, एक गंभीर
खड़े टिप्पर में टकराई बाइक, दो की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन

- दोस्त के बेटे की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे तीनों
अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। शुक्रवार देर रात दोस्त के बेटे की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक खड़े टिप्पर में टकरा गई। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, लालड़ू के निकट पंजाब के रहने वाले तीन युवक शहजादपुर की ओर से शुक्रवार देर रात अपने घर जा रहे थे। एनएच 72 शहजादपुर-अंबाला रोड पर स्थित गांव धनाना के निकट सड़क पर खड़े एक टिप्पर से उनकी बाइक जा टकराई। इसमें जमरेड़ी निवासी अमनप्रीत(20) व तसिंबली निवासी कुलविंद्र सिंह(21) की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा साथी लालड़ू निवासी दलजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। अमनप्रीत व कुलविंद्र सिंह के शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिए। जांच अधिकारी रविंद्र राणा ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल से टिप्पर को कब्जे में ले लिया है। टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और वह फरार है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अमनप्रीत, कुलविंद्र व दलजीत सिंह तीनों दोस्त और ट्रक ड्राइवर थे। वे अपने दोस्त के घर शहजादपुर से जन्मदिन की पार्टी से वापस लौट रहे थे कि रास्ते मे गांव धनाना के पास हादसे का शिकार हो गए। वहीं लोगों का कहना था कि इस रोड पर टिप्पर चालक लापरवाही बरतते हैं। पहले भी टिप्परों की वजह से कई लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed